दरोगा जी प्लीज मेरे बॉयफ्रेंड का नंबर ON करवादो: उसके बिना दिल नही लग रहा, फोन पर लड़की की बातें सुन हैरान रह गई पुलिस
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रामपुर
‘मेरे प्रेमी का नंबर पांच दिन से बंद आ रहा है उसे खुलवा दीजिए।’ लड़की की डिमांड सुन पहले तो दरोगा जी चक्कर में पड़ गए। फिर लड़की को समझाना शुरू कर दिया। काफी देर समझाने के बाद आखिरकार लड़की सहमत हुई और फोन को काट दिया।

- Advertisement -
मामला, रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। मंगलवार दोपहर चौकी इंचार्ज मुरसैना योगेश कुमार मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवती का फोन चौकी इंचार्ज के नंबर पर आया। फोन पर युवती ने अपना हवाला देकर प्रेमी की शिकायत की। युवती बोली दरोगा जी मेरे प्रेमी का फोन नंबर पांच दिन से बंद आ रहा है। उसका नंबर बंद होने के कारण मेरी बात नहीं हो पा रही है। प्लीज उसका नंबर खुलवा दीजिए। कुछ पल रुकने के बाद दरोगा जी ने युवती के बारे में पूछा तुम क्या करती हो। युवती बोली में हाई स्कूल की छात्रा हूं। छात्रा को समझाते हुए दरोगा जी बोले बेटा अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाओ प्यार व्यार के चक्कर में बाद में पड़ना। इसके बाद युवती ने फोन काट दिया।
Report By :- SAUMYA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रामपुर