Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मदरसे में एक ट्रंक में रखा था देसी बम, धमाके के बाद से आसपास के सभी पुरुष फरार 

0 460

CRIME DESK,, NATION EXPRESS, BIHAR

सरकार बिहार के सभी मस्जिद-मदरसों की जांच कराए’, बांका ब्लास्ट पर भड़के BJP MLA की बड़ी मांग

मदरसा बम ब्लास्ट की जांच अब NIA करेगी, ATS को नहीं मिली सफलता

बांका मदरसा विस्फोट पर सियासी ‘बमबार्डिंग’, एक-दूसरे पर ‘गोले’ बरसा रहीं सत्ताधारी पार्टियां, बीजेपी की नजर ‘दूर’ तक

  • बांका विस्फोट मामले पर BJP-JDU में बयानबाजी तेज
  • मदरसों में सिर्फ आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है- BJP MLA
  • ऐसे लोगों को पागलखाने भेज देना चाहिए- JDU MLC
  • क्या BJP सोची-समझी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है?

बिहार के बांका जिले में तीन दिन पहले मदरसा में बम ब्लास्ट किया था. इसमें अब भी पुलिस के हाथ खाली हैं. मामले की एटीएस की टीम जांच कर चुकी है। एफएसएल की टीम ने भी अपने स्तर से मामले को खंगाल चुकी है. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच एनआइए की टीम कर सकती है. बताया जाता है कि टीम को केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्वीकृति का इंतजार है। बता दें कि 8 जून मंगलवार को जिले के नवटोलिया में बम ब्लास्ट में मदरसे का भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

- Advertisement -

वर्धमान सीरियल विस्फोट जुड़ रहे बांका मदरसा ब्लास्ट के तार! अब NIA करेगी मामले की जांच - banka madrasa blast now nia will investigate the matter | Bihar Newsमिल रही जानकारी के अनुसार, पहली नजर में इस ब्लास्ट की तुलना पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से की जा रही है। ऐसे में इसका तार यदि बंगाल से जुड़े तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. सूत्रों की मानें तो इस एंगल से भी सबूत जुटाए जा रहे हैं. इसी बीच, गुरुवार को बांका डीएम ने मीडिया को बताया कि मदरसा रजिस्टर्ड नहीं है और यह रैयती जमीन पर अवस्थित है. दूसरी ओर, एसपी ने कहा कि अभी त​क इसमें शक्तिशाली विस्फोटक के सबूत नहीं मिले हैं. देसी बम के सबूत मिल रहे हैं। बम मदरसा के अंदर कंटेनर में रखे हुए थे।

इसी बीच, जानकारी के अनुसार, अब इस मामले की जांच एनआइए की टीम करेगी. जल्द ही एनआइए की एक टीम बांका जाएगी. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी अपनी नजर बनाए हुए है. बस उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. इसके बाद टीम बांका पहुंचेगी और जांच की कमान अपने हाथ में ले लेगी. गौरतलब है कि मदरसा में हुए बम ब्लास्ट में कई लोग जख्मी हो गए थे, जबकि एक इमाम की मौत हो गई थी।

विहिप व भाजपा नेताओ ने बांका मदरसा में विस्फोट पर खड़े किए सवाल, बयानों से गरमाई सियासत

बांका के मदरसे में हुए बम विस्फोट के बाद भाजपा नेताओं के बयान पर सियासत गरमा गई है। बिहार के बांका के नवटोलिया के मदरसा में हुए बम विस्‍फोट पर एक साथ कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं।  जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। विहिप ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा। नेताओं ने बम विस्‍फोटक की जानकारी सार्वजनिक करने की  मांग की। बिस्फी से भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा है कि ऐसे मदरसों में पढ़कर कोई डाक्टर-इंजीनियर नहीं बनता। सरकार से अनुदान लेकर आतंकी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद और मदरसे जैसी जगहों पर आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।

बांका: नवटोलिया मदरसा में भीषण विस्फोट, बम ब्लास्ट की आशंका, मदरसा पूरी तरह ध्वस्त। - Before Publish News -मदरसा में कहां से आए विस्‍फोटक

प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि मदरसा में कहां से इतने विस्फोटक पदार्थ पहुंचे और कौन इसको रखा, आखिर किस मकसद से मदरसा में विस्‍फोटक पदार्थ रखे गए थे, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मामले की जांच की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह के अलावा पार्टी की प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा और सिद्धार्थ शंभू ने विपक्ष पर हमला करते हुए सवाल किया है कि अब धर्मनिरपेक्षता का प्रमाण पत्र बांटने वाले क्यों चुप हैं? नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।

विहिप ने जिहादी गतिविधियों पर आक्रोश जताया

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांका सदर थाना क्षेत्र के नवटोलिया स्थित मदरसा में बम विस्फोट कांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। विहिप के प्रांत मंत्री परशुराम कुमार ने बुधवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट किया है।

विहिप ने पत्र में कई गंभीर बिंदुओं पर चिंता जताई है। बांका जिले में तेजी बढ़ रहे जिहादी गतिविधियों पर आक्रोश प्रकट किया है। परशुराम कुमार ने पत्र में पूरे घटनाक्रम को गंभीर साजिश बताया है। कहा है कि राज्य सरकार तत्काल एनआइए या सीबीआइ जांच की सिफारिश करे, ताकि सच्चाई सामने आए। ऐसे अलगाववादियों एवं कट्टरपंथियों ने देश में गृह युद्ध फैलाने की तैयारी तेज कर दी है। अब जरूरत है कि ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

Report By :- SANJANA SHARMA, CRIME DESK,, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309