Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अरे ! दामाद जी तो फर्जी है…..ससुराल में रहकर जमाई बाबू दिखाते थे मोबाइल-लैपटॉप का टशन, पुलिस की दस्तक से खुली पोल!

0 290

CITY DESK, NATION EXPRESS, जामताड़ा

ससुराल का सुख भोग रहा था दामाद, पुलिस टांगकर ले गयी, तो खुला फर्जीवाड़े…..

ससुराल में दामाद को उठाने पहुंची पुलिस, सच्चाई जानकर सब रह गए दंग… चौंका देगी जामताड़ा की ये कहानी

Cyber Crime: ससुराल में दामाद की खातिरदारी खूब हो रही थी. आखिर काफी दिन के बाद दामाद पत्नी के मायके आया था. इसलिए वधु पक्ष के लोग दामाद की सेवा में लगे थे लेकिन वो ससुराल में रहकर दामाद जी कुछ ऐसा कर रहा था कि पुलिस ने ससुराल में दस्तक देकर दामाद को ही उठा लिया. जमाई बाबू को पुलिस के टांगकर ले जाते देख ससुराल वाले भी सकपका गये। पुलिस ने पोल खोली तो पता चला कि दामाद बाबू जो लैपटाप और चार-पांच मोबाइक का तामझाम दिखा रहे थे, दरअसल पूरी कमाई उन्होंने साइबर फर्जीवाड़े में की है। मामला जामताड़ा का है, जहां साइबर थाना की पुलिस ने दो साइबर अपराधी को पकड़ा है।

- Advertisement -

cyber criminals arrested in Jamtara

साइबर अपराधी निकला दामाद

जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने सूचना पाकर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिंदरजोड़ी और नावाडीह गांव में छापामारी की. जहां से दो साइबर अपराधी को पकड़ने में पुलिस सफल रही. इसमें पकड़ा गया ताहिर अंसारी मसलिया थाना दुमका जिला का रहने वाला बताया गया है जो कर्माटांड़ के नावाडीह गांव में अपने ससुराल आया हुआ था. ये ससुराल में रहकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था जो पुलिस के हाथों पकड़ा गया. इस कार्रवाई में पकड़ा गया दूसरा साइबर अपराधी का नाम मुजाहिद अंसारी है. पुलिस ने आरोपियों में एक के पास से 16 मोबाइल फोन, 28 सिमकार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। वहीं एक आरोपी अपने ससुराल में आकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था। आरोपियों में ताहिर अंसारी मसलिया थाना दुमका जिला का रहने वाला बताया गया है जो कर्माटांड़ के नावाडीह गांव में अपने ससुराल आया हुआ था।

ससुराल का सुख भोग रहा था दामाद, पुलिस की दस्तक से खुली पोल!

जानकारी के मुताबिक वो ससुराल में रहकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था जो पुलिस के हाथों पकड़ा गया। इस कार्रवाई में पकड़ा गया दूसरा साइबर अपराधी का नाम मुजाहिद अंसारी है। सर्च इंजन में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर के नंबर्स में अपना फर्जी नंबर डाल देते थे। इन नंबर्स पर उपभोक्ताओं से समस्याओं का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाइल पर क्विक सपोर्ट एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करा लेते थे। इसके बाद 1 या 2 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कराकर उनके बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते और उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे। आरोपियों के पास से अलग-अलग राज्य का सिम कार्ड मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने लोगों से लाखों की अब तक ठगी की है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Aajtak)पुलिस पदाधिकारी ने दी जानकारी

इस मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि ये साइबर अपराधी सर्च इंजान में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर ठगी को अंजाम देते थे. डीएसपी ने बताया कि आरोपियों में एक ताहिर अंसारी जो मसलिया दुमका का रहने वाला है और नावाडीह अपने ससुराल में आकर भी साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था.

इसके पास से ओडिशा का सिमकार्ड लगा हुआ मोबाइल पाया गया. पुलिस द्वारा जब्त सिमकार्ड में ओडिशा, पश्चिम बंगाल का निर्गत पाया गया है जिसको लेकर जांच की जा रही है. फिलहाल पकड़े गए साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जामताड़ा जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे के कार्रवाई में जुट गई है.

Report By :- PRIYA YADAV, CITY DESK, NATION EXPRESS, जामताड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309