Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कडरू ओवर ब्रिज के पास बवाल ! उत्तराखंड से रांची आए खिलाड़ियों के साथ मारपीट, 50 की संख्या में युवकों ने होटल रॉयल पर किया पथराव….पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर भगाया

0 433

CITY DESK, NATION EXPRESS,रांची

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू ओवर ब्रिज के नीचे रविवार रात करीब 10:15 बजे होटल रॉयल पर कुछ मनचले युवकों ने पथराव कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और सभी को खदेड़ कर भगाया।  जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड से कुछ युवक रांची मैच खेलने के लिए आए हुए हैं। वे सभी होटल रॉयल में रूम लेकर ठहरे थे। इनमें से एक दूध लेने के लिए बाहर बस्ती में गया हुआ था। इतने में वहां कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। होटल में ठहरे अन्य खिलाड़ी अपने साथी को बचाने के लिए गए। वहां युवकों ने सभी के साथ मारपीट किया। जान बचाकर सभी युवक भाग कर होटल आ गए। कुछ देर के बाद स्थानीय 40-50 की संख्या में स्थानीय युवक  होटल के बाहर पहुंचे। होटल कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। होटल पर पथराव भी किया।

- Advertisement -

कर्मियों ने दी पुलिस को सूचना
इसकी सूचना कर्मियों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर हटिया डीएसपी, अरगोड़ा थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। होटल के पास जमे लोगों को खदेड़ कर भगाया। 
कर्मियों से ली मामले की पूरी जानकारी
थाना प्रभारी ने होटल कर्मियों से मामले की पूरी जानकारी ली। खिलाड़ियों से भी बातचीत की। खिलाड़ियों के वार्डन ने बताया उत्तराखंड से कुछ खिलाड़ी मैच खेलने हुए रांची आए हुए हैं। रविवार शाम इनमें से एक दूध लेने के लिए बस्ती की ओर गया था। वहां कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। बचाने गए अन्य खिलाड़ियों के साथ भी मारपीट की गई। सभी खिलाड़ी जान बचाकर वापस भाग कर होटल आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने होटल पर आकर हंगामा किया। सभी खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए होटल कर्मियों से धक्का मुक्की की। खिलाड़ियों का कहना है कि वह युवक किसी दूसरे की तलाश कर रहे थे। उक्त युवक समझकर सभी ने मारपीट कर दी।  
3 बाइक पुलिस ने किया जब्त
इसके बाद पुलिस ने होटल के आसपास के इलाकों की तलाशी ली। पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग गए। पुलिस ने उनकी बाइक जप्त कर ली है। मौके से तीन बाइक बरामद हुए। सभी को पुलिस थाने ले गई।
Report By:- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS,रांची 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309