Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची लव जिहाद मामला: मॉडल मानवी राज से मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म और लव जिहाद का आरोपी तनवीर को नहीं मिलेगी बेल, याचिका खारिज

0 274

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

रांची में हुए लव जिहाद और मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी तनवीर अख्तर को बेल नहीं मिलेगी। रांची सिविल कोर्ट ने उसकी ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज करते हुए अपना फैसला सुना दिया है। सिविल कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की अदालत में हुई।

जमानत याचिका पर तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय और अरविंद पांडेय ने बहस की। रांची के कांके रोड इलाके में तनवीर अख्तर यश मॉडल एजेंसी चलाता था। लव जिहाद और मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था। वहीं पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराते हुए मेडिकल टेस्ट कराया था। मेडिकल टेस्ट रांची के सदर अस्पताल में हुआ था।

- Advertisement -

मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप.

मुंबई में दर्ज हुआ था मामला
बिहार के भागलपुर की रहने वाली पीड़िता रांची में रहने के दौरान तनवीर के संपर्क में आयी थी। इसके बाद वह मुंबई चली गयी थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद मामला रांची का होने की वजह से केस को गोंदा थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था। मुंबई के वर्सोवा में पीड़िता ने जीरो एफआईआर कराया था। गोंदा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2023 दर्ज किया गया है। जिसके बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पीड़िता खुद गोंदा थाने आकर पूरी जानकारी दी थी।

तनवीर अख्तर पर पीड़िता के तीन आरोप

डेढ़ साल मानसिक परेशानी से गुजरी
मॉडल ने बताया, “एक्टिंग और मॉडलिंग का सपना लेकर यश मॉडल स्कूल में एडमिशन लिया था। सीखते- सीखते इसी जगह काम भी शुरू कर दिया। यहीं तनवीर से मुलाकात हुई। मैंने वहां डेढ़ साल काम किया इस दौरान कई तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा।” Ranchi model Manvi Raj accuses Tanveer Khan of love jihad - मॉडल ने किया  'लव जिहाद' वाला दावा, कहा- तनवीर खान ने यश बनकर फंसाया, धर्म बदलने का दबाव

मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल किया
मॉडल ने कहा, “मैं किसी तरह मुंबई आ गई। इसके बाद भी तनवीर मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसने मुझे यहां आकर मारने की भी कोशिश की है। मेरी फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। वह मुझसे शादी करना चाहता है, मेरा धर्म बदलना चाहता है। इससे पहले भी उसने ऐसी ही हरकत की थी। मैंने शिकायत की थी तो उसने कोर्ट में एफिडेविट में लिखकर दिया था कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। मैंने उसके खिलाफ शिकायत वापस ले ली, लेकिन वह नहीं माना और लगातार मुझे तंग करता रहा।”

गंदे मैसेज भेजे, ब्लैकमेल करता रहा
उसने ने बताया, “तनवीर के परिवारवालों को भी इसकी जानकारी है। उसकी बहन शाजिया और पिता शादाब खान को जानकारी है। दोनों मुझसे कहते रहे कि तनवीर किसी भी तरह शादी कर लेगा। 23 मई को मेरा जन्मदिन था, उस दिन भी तनवीर ने मुझे ब्लैकमेल किया। गंदे मैसेज करता रहा। मेरे घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।”

model Archives - Inside Jharkhand News
क्या है पूरा मामला
बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का अरोप लगाया है। तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। यहीं उक्त युवती आयी थी। जिसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। उक्त युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। जिसे बाद में रांची के गोंदा थाना मामले को भेज दिया। जहां पड़ताल कर रही है।

Report By :- PALLAVI PATHAK, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309