CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में पिछले 48 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रांची का अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था यानी 1 दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोमवार को 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है इस वजह से झारखंड के कई हिस्से उत्तर पश्चिमी दक्षिणी भाग और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। साथ ही 14 और 15 सितंबर को गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं।
- Advertisement -
अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ेगा चक्रवात
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि चक्रवात डीप डिप्रेशन के रूप में उडीसा के उत्तरी तट पर टकराया। इसके 48 घंटों में उत्तर-उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ते हुए उडीसा और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की आशा है। हालांकि कम दबाव का ये क्षेत्र अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ेगा।
आज खूंटी सिमडेगा में भारी बारिश के आसार
आज राज्य के राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मघ्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी हिस्से खासकर सिमडेगा, चाईबासा और खूंटी में भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 70 मिमी दर्ज की गयी।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI