Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पत्रकार पर हमले के आरोपी पर रांची पुलिस ने किया इनाम घोषित, जारी किया गया पोस्टर

0 481

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के सीनियर जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हुए हमले में शामिल अपराधी चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के पकड़ से बाहर है ,वही पत्रकार बैजनाथ अस्पताल में जीवन – मौत की लड़ाई लड़ रहे है। वही अब रांची पुलिस ने हमले में शामिल मुख्य आरोपी आकाश उर्फ बेंगा की तस्वीर जारी कर उसका पता बताने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

11 सितम्बर को हुआ था हमला

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पीसीआर की पुलिस माैके पर पहुंची और बेहाेश पत्रकार काे रिम्स में भर्ती कराया। - Dainik Bhaskarसदर थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक निजी चैनल के पत्रकार पर हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घालय हाे गए। घायल पत्रकार का नाम बैजनाथ महतो है और वे सदर थाना क्षेत्र स्थित हैदर गली के रहने वाले हैं। हमले के पीछे लूट की आशंका जाहिर की जा रही है।

सड़क किनारे अचेत पड़ा देख वहां से जाने वाले एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने घटना की जानकारी पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पीसीआर की पुलिस माैके पर पहुंची और बेहाेश पत्रकार काे रिम्स में भर्ती कराया। 12 घंटे बाद भी पत्रकार काे हाेश नहीं आया था। गंभीर रूप से घायल पत्रकार काे रिम्स के न्यूराे वार्ड स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमला करने वाले अपराधियाें के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309