Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुहर्रम जुलूस में भड़काऊ और आपत्तिजनक ऑडियो बजाने पर 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 7 अरेस्ट

0 456

CITY DESK, NATION EXPRESS, KODERMA

“इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, फिलहाल जांच जारी है.” – विकास पासवान, थाना प्रभारी, कोडरमा

जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान भड़काऊ और आपत्तिजनक ऑडियो बजाने के आरोप में 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है. कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

- Advertisement -

Muharram Processionकोडरमा के दर्जीचक लक्खीबगी से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था. इसी जुलूस में आपत्तिजनक ऑडियो बजाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर कोडरमा थाने में मामला दर्ज किया गया है. जुलूस में जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात राज्य कर पदाधिकारी संजय कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.

कोडरमा थाना में दंडाधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दर्जीचक से लाइसेंसी मुहर्रम जुलूस निकाला गया था. उस जुलूस में डीजे से आपत्तिजनक रिकॉर्डेड भाषण बजाया जा रहा था. इसके अलावा सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नारे भी लगाए जा रहे थे.

राजस्थान में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, चूरू में नाबालिग की पीट-पीटकर  हत्या; सीकर में चले लाठी-डंडे | Muharram in rajasthan Chaos during tazia  procession to karbala ...आवेदन में कहा गया है कि सरकारी आदेश के तहत डीजे साउंड बजाने पर रोक है, इसके बावजूद डीजे बजाया जा रहा था, जहां मुहर्रम जुलूस के लिए दिए गए निर्देश और सरकारी आदेश का उल्लंघन किया गया. इधर, पुलिस को दिए गए आवेदन के बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दर्ज मामलों में अन्य सभी लोगों की पहचान की जा रही है.

Report By :- ANKITA THAKUR, CITY DESK, NATION EXPRESS, KODERMA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309