Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हजरत कुतुबुद्दीन रिसलदार बाबा दरगाह पर दुआ, नियाज़ और फातिहा के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलुस शांतिपूर्वक हुआ समाप्त, अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने DC और SSP का शुक्रिया अदा किया

0 492

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोविड संक्रमण काल 2020 के बाद समूचे झारखंड में धूम धाम के साथ जश्ने ईद मिलादुननबी मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहिस्सलाम के यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। रांची और इसके आस पास के क्षेत्रों में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। कांटाटोली क्षेत्र से जमीयातुल कुरैश पंचायत कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला से भी जश्ने ईद मिलादुननबी भव्य तरीके से निकल गया। सबसे पहले जमीयतुल कुरैश पंचायत द्वारा संचालित मदरसा फैजुल अनवार के नन्हें मुन्ने बच्चे एवं बच्चियों का जुलूस सुबह नौ बजे मदरसा फैजुल अनवार से निकल कर वाईएमसीए रोड होते हुए पेट्रोल पंप मोड़ से वापिस पुरुलिया रोड़ होते हुए सुल्तान काॅलोनी पहुंचे फिर वापिस मदरसा फैजुल अनवार मदरसा स्थित समापन हुआ। इसके बाद बड़े पैमाने पर कुरैशी मुहल्ला जमीयतुल कुरैश पंचायत का जुलूस निकाला गया।


इस मौके पर कुरैशी मुहल्ला जामा मस्जिद के इमाम ओ खतीब मंजूर हसन बरकाती, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरेशी, मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद, जमीयतुल कुरैश पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी पप्पू , महासचिव परवेज कुरैशी , पूर्व अध्यक्ष फिरोज कुरैशी, ओवैस कुरैशी मुन्ना , मोआज्जीन शाहिद रजा ,फरहाद कुरैशी , सोनू कुरैशी,नौशाद कुरैशी, अफताब कुरैशी, बारीक, हाजी मिन्हाज, मुनाज, सद्दाम कुरैशी, राजू तजमुल कुरैशी, समीउल्ला , मुस्ताक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके तुरंत बाद मौलाना आजाद कालोनी अंजुमन इस्लामिया नूरिया का जुलूस निकाला गया जिसमें अध्यक्ष हाजी साउद, गढ़ा टोली गौस नगर जुलूस में भोलू, मदरसा अहले सुन्नत , कांटा टोली चौक से दावत इस्लामी इंडिया सहित विभिन्न गली, मुहल्लों से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया जो कांटा टोली चौक, पत्थलकुदुआ रोड होते हुए कर्बला चौक ,एकरा मस्जिद रत्न टाकीज होते हुए डोरंडा हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह स्थित चंदवारी मैदान में आयोजित भव्य जन सभा में शामिल हुआ बाद नमाज असर सलातो अस्सलाम के साथ जुलूस ए मोहम्मदी का समापन हुआ।

- Advertisement -

कई लोग हुए शामिल

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष अयुब गद्दी, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, बेलाल अहमद, महासचिव जावेद अनवर, कोषाध्यक्ष जैनुल आबेद्दीन उर्फ राज गद्दी, सह सचिव मोहम्मद सादीक , जुल्फिकार अली भुट्टो , कमेटी के कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। निवर्तमान पार्षद नसीम पप्पू गद्दी, एदारा ए शरीया झारखण्ड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी के अध्यक्ष मौलाना डा. ताजुद्दीन रिजवी, महासचिव अकीलुर्रहमान, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी सहित कई संगठनों, पंचायतों के पदाधिकारियों, मौलाना, उलेमाओं,कारी,हाफीज ने जुलूस ए मोहम्मदी में आए सभी नबी के दीवानों का स्वागत किया और संबोधित किया। मौके पर यहां शरबत, पानी, खजूर, खिचड़ा, मीठा पुलाव का वितरण किया गया। कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के दर पर चादरपोशी और राज्य और देश की उन्नति और खुशहाली की दुआएं की गई।

इन क्षेत्रों से निकला जुलूस

Eid Milad Un Nabi 2022: उत्साह के साथ पलामू में मनाई जा रही ईद मिलादुन्नबी; शांति का पैगाम देता है इस्लाम - Eid Milad Un Nabi 2022: Muslim Festival Eid Milad Un

जिसमें मुख्यतः मस्जिदे औलिया , थड़पखना मस्जिद, हिंदपीढ़ी,इस्लामी मरकज़ , अकबरिया मस्जिद , ग़ोसुलवरा मस्जिद , कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला जामा मस्जिद, मस्जिदे नूरिया, गुदड़ी कुरैशी मुहल्ला मस्जिद, कांटा टोली मस्जिद असरा, गढ़ा टोली , मोरहाबादी, हरमू ,कांके, भीठा ,पहाड़ी टोला , पुनदाग ,इलाही नगर, डोरंडा आदि के मस्जिदें से जुड़े इमाम, मोआज्जीन, मौलाना शामिल हुए।

इन बस्तियों से भी निकला जुलूस

कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला जमीयतुल कुरैश पंचायत, मौलाना आजाद कालोनी, गढ़ा टोली, रमजान कालोनी, थडपखना, पत्थलकुदुआ, गुदरी, कांके,भिट्ठा, बरियातू, हिंदपीढ़ी, पहाड़ी टोला, इस्लाम नगर, इलाहिबक्स काॅलोनी, कर्बला चौक, डोरंडा, पुनदाग , हटिया सहित रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे

विधि व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस संपन्न हो इसको लेकर डीजीपी अजय सिंह पूरी तरह से निगरानी कर रहे थे। रांची जिला उपायुक्त राहुल सिन्हा,वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, एसडीएम दीपक दूबे, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, सिटी डीएसपी दीपक कुमार, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोंय, प्रवीण कुमार,,आर बाखला, मुमुल राज पुरोहित, हटिया डीएसपी राजा मित्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों के थाना प्रभारी कांटा टोली क्षेत्र के टीओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज,मंटू सिंह ,लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, एएसआइ शशि शेखर पांडेय, नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी विनय, लालपुर प्रभारी आदिकांत महतो, कोतवाली शैलेश कुमार, डोरंडा लक्ष्मी कान्त डेली मार्केट थाना प्रभारी सहित ग्रामीण क्षेत्रों,ओपी के थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।

देश के लिए की दुआ

एदारा ए सरिया के नाजिम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा राज्य और देश में अमन चैन और खुशहाली बना रहे। जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर साल धूमधाम के साथ मनाने की अल्लाह तौफीक फरमाए। वही जामा मस्जिद कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला के इमाम ओ खतीब मंजूर हसन बरकती ने कहा कि कांटा टोली क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला से 70 साल से भी बहुत पहले से जुलूस ए मोहम्मदी निकाले जाने का सबूत मिलता है और यह आगे भी इसी तरह से जुलूस निकलेगा । आज पूरे रांची शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम है और अल्लाह और हमा रे महबूब नबी मोहम्मद सल्लाल्लाहु ताला अलैहि वसल्लम का नूर का रस रहा है।

Report By :- PALAK TIWARI / SARA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309