SP नौशाद आलम ने ईद मिलादुन्नबी के महफिल मे तिलावत-ए-कुरान और नात-ए-पाक पढ़कर लगाए चार चांद, मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ
NEWS DESK, NATION EXPRESS, SAHIBGANJ
उधवा में आयोजित जश्न ए ईद मिलाद-उन-नबी पर कार्यक्रम में साहिबगंज एसपी नौशाद आलम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री.आलम ने दरगाह डांगा स्थित पीर मजार प्रांगण में आयोजित जलशा कार्यक्रम में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद मंंच पहुंचे तथा नाअत शरीफ पढ़ कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं एसपी नौशाद आलम दरगाह डांगा स्थित पीर बाबा बहाउद्दीन क़ादरी तेहरानी के मजार शरीफ पर चादर पेशी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दरगाडांगा में आयोजित कार्यक्रम में राजमहल व उधवा से करीब 20 गांव से लाखों की संख्या में आइए सभी समाज के लोगों और मुस्लिम धर्मावलंबियों को एसपी नौशाद आलम ने संबोधित करते कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी की ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दिए और कहा कि इस ईद मिलादुन्नबी का आज का दिन विश्व बंधुत्व का दिन है।
उन्होने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद स.अ.व. की तालीम मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए है। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति, विश्व बन्धुत्व और आपसी भाये चारे का संदेश देता है। उनके सौहार्द्र, प्रेम एवं सहिष्णुता के महान विचार पूरी इंसानियत को हमेशा प्रेरणा देते रहेगा। वे सिर्फ मुसलमानों के पैगम्बर नहीं है, बल्कि पैगंबर रहमतुल आलमीन है। उन्होंने समाज की बुराई को दुनिया से खत्म कराया और अच्छाई की रास्ते को लोगों को अखतियार कराने का संदेश दिया…कार्यक्रम में में कटहलबाड़ी, गोहालबाड़ी, फुदकीपुर, पियारपुर,अमानत दियारा, नाकिर टोला, जंगलपाड़ा, दरगाह डांगा सहित अन्य गांव के महिला पुरुष बच्चे शामील हुए।
- Advertisement -

मौके पर एसडीपीओ प्रदीप उरांव,राधानगर थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद,झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य प्रोफेसर नजरूल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, राजमहल नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, बीस सूत्री अध्यक्ष तमरूद्दीन शेख कमिटी के मसउद आलम, डाक्टर सफीकुल आलम सहित अन्य मौजूद थे।प्रोग्राम के समाप्ति पर सामुहिक रूप से मस्जिद में नमाज असर पढ़ के पूरे झारखंड वासियों के लिये विशेष कर साहिबगंज जिले वासियों के लिये सुख समृद्धि शांति और आपसी भाईचारा और अपराध मुक्त वातावरण बनाने हेतु ईश्वर से दुआएँ मांगी गई…!!!
Report By : SONAL SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, SAHIBGANJ