Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के नए पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा का स्वागत अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से किया : दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोलियों से किया छलनी, गंभीर हालत में रिम्स में किया गया भर्ती ,रांची में फैली सनसनी

0 626

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के नए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो के ज्वाइन किए हुए केवल 96 घंटे ही बीते थे कि अपराधियों ने एक बार फिर से अपना आतंक मचा कर रांची पुलिस कप्तान को खुली चुनौती दे दी है, पुलिस कप्तान का पदभार संभालने के बाद चंदन कुमार सिन्हा ने रांची के और ग्रामीण क्षेत्र के सभी डीएसपी थाना प्रभारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में  रांची के पुलिस कप्तान ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी थी कि हर हाल में बेहतर माहौल बनाकर अपराध पर नियंत्रण करना होगा, रांची के आम जनता के दिल से अपराधियों को खौफ मिटाना होगा, रांची शहर में शाम में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाना होगा ताकि अपराधियों के दिल में पुलिस का खौफ पैदा हो जाए लेकिन एसएसपी केआदेश की धज्जियां उन्हीं के अधिकारियों ने उड़ा दी , जब रांची पुलिस कप्तान ने सादे लिबास में बाइक पर सवार होकर रांची शहर के भ्रमण के लिए निकले तो अपनी आंखों से जो उन्होंने देखा उनको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था की कैसे एंटी क्राइम चेकिंग के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की जा रही है,  सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना में आराम कर रहे हैं और रांची के SSP सड़कों की खाक छान रहे हैं तो ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराध पर नकल कैसे कसा जाएगा ?

वहीं आज अहले सुबह रांची के कांके ब्लॉक चौक पर वेल्डिंग दुकान के संचालक पर अज्ञात अपराधियों ने गोलियां चलाई है जिससे संचालक घायल हो गया और उसे गंभीर अवस्था में रिम्स के लिए इलाज के लिए भेजा गया है, घटना के बारे में बताया जा रहा है की बाइक सवार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की है और गोली चलाने के बाद बड़े आराम से फरार हो गए, अपराधियों द्वारा गोली चलाई जाने के बाद रांची में दहशत का माहौल पैदा हो गया है कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तकदीर में जुड़ गई है क्या आखिर किस वजह से दुकान वेल्डिंग के संचालक पर गोलियां चलाई गई है, आसपास के लोगों ने बताया कि वेल्डिंग दुकान संचालक के साथ कई दिनों से किसी का विवाद चल रहा था फिलहाल पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है

- Advertisement -

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309