Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

11 फरवरी 2023 तक डीजीपी बने रहेंगे नीरज सिन्हा, आदेश जारी

0 403

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 

नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2023 तक राज्य के डीजीपी बने रहेंगे. राज्य सरकार ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ( प्रकाश सिंह बादल और अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य) में पारित आदेश 22 सितंबर 2006 और I.A 25307/2018 में पारित आदेश के अनुसरण में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा अनुशंसित पैनल से डीजीपी झारखंड के पद पर नियुक्त किए गए नीरज सिन्हा को उनके प्रभार ग्रहण करने की तिथि 12 फरवरी 2021 से दो वर्ष का कार्यकाल 11 फरवरी 2023 तक अथवा आगामी आदेश तक अनुमान्य किया जाता है.

डीजीपी नीरज सिन्हा 1987 बैच के आईपीएस हैं. वह 31 जनवरी 2022 को रिटायर होने वाले थे. लेकिन अब सरकार के नये आदेश के बाद वह 11 फरवरी 2023 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे. उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि झारखंड में डीजीपी पद के लिये यूपीएससी ने अंतिम बार तब पैनल बनाया था, जब सरकार ने केएन चौबे को डीजीपी बनाया था. तर्क यह दिया गया है कि केएन चौबे को डीजीपी बनाने के बाद वह पैनल समाप्त हो गया. पिछले साल सरकार ने केएन चौबे को हटा कर एमवी राव को डीजीपी बनाया था. करीब छह माह पहले सरकार ने एमवी राव को हटा कर नीरज सिन्हा को डीजीपी बनाया था. अब जब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का नोटिस मिला तब सरकार ने नीरज सिन्हा की नियुक्ति को 11 फरवरी 2023 तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं नीरज सिन्हा
राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया था. बीते 11 फरवरी को राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी. नीरज सिन्हा को राज्य सरकार ने नियमित डीजीपी बनाया था. 15 मार्च 2020 को राज्य सरकार ने एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाया था. लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें सरकार नियमित डीजीपी नहीं बना पाई थी.

- Advertisement -

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309