NEWS DESK, NATION EXPRESS, इम्फाल
मणिपुरके मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य में शनिवार (18 जुलाई) से दस दिन का कर्फ्यू लागू रहेगा।श्री बीरेन ने कहा कि छोटे से राज्य में प्रतिदिन कोरोना के एक हजार नए मामले आना भयावह स्थिति है। राज्य के लोगों को स्थिति की गंभीरता को समझाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा, हमें अपना बचाव खुद करना है और अगर स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। राज्य में आॅक्सीजन की कमी नहीं है, टीकाकरण जोरों पर चल रहा है। कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों की भर्ती की गई है।श्री बीरेन ने कहा अगले दस दिनों तक लोग बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। जिससे कोरोना संक्रमण में तेजी पर अंकुश लगाया जा सकता है।
Report By :- ALISHA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, इम्फाल
- Advertisement -