Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SSP ने लोअर बाजार थानेदार को किया लाइन हाजिर, फरीद आलम बने खलारी थानेदार

0 573

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोरोना से राहत मिलते ही रांची के SSP एसके झा ने रांची के 7 इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। इससे पहले सोमवार की रात दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

Tabadla - Current Crimeलोअर बाजार थानेदार सतीश कुमार पर आरोप लग रहा था कि वे मटका जुआ के अड्डों के चलने पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। साथ ही क्राइम कंट्रोल में भी वे फेल हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें हटाया गया है। इनके अलावा एयरपोर्ट थानेदार रमेश गिरि को गब्बर साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपित बीनू गोप पर नजर नहीं रखने और लापरवाही के आरोप में हटाया गया है।

- Advertisement -

तबादले का पूरा ब्योरा, संजय कुमार को दी गई लोअर बाजार की जिम्मेदारी

  • पुलिस लाइन में पदस्थापित संजय कुमार को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • खलारी थाना प्रभारी अहमद अली को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।
  • यातायात प्रभारी लालपुर फरीद आलम को खलारी थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • पुलिस लाइन में पदस्थापित जॉन मुर्मू को यातायात थाना प्रभारी लालपुर बनाया गया है।
  • यातायात थाना प्रभारी गोंदा में पदस्थापित नवल किशोर प्रसाद को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।
  • सदर पश्चिमी अंचल सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित असित कुमार मोदी को गोंदा यातायात प्रभारी बनाया गया है।
  • पुलिस लाइन में पदस्थापित मोहन पांडे को सर्किल इंस्पेक्टर सदर पश्चिमी अंचल बनाया गया है।
  • डोरंडा थाना में पदस्थापित आनंद प्रकाश सिंह को एयरपोर्ट थाना प्रभारी बनाया गया है।

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309