Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SI रूपा तिर्की मौत मामले में माता पिता का बयान लेने गए DSP के साथ बदसलूकी

0 761

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले को लेकर साहिबगंज डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र आज सोमवार की दोपहर रांची जिले के रातू स्थित रूपा तिर्की के तिलता बगीचा स्थित आवास पहुंचे. उन्होंने रुपा तिर्की के पिता देवानंद तिर्की, माता पद्मावती उरांव का बयान कलमबद्ध किया. इस दौरान परिजनों ने उनके समक्ष गम और गुस्से का इजहार किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की. साहिबगंज डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र को ग्रामीणों से खरी खोटी सुननी पड़ी.

उन्होंने लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और रूपा के कथित पुलिस मित्र शिव कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी दी, लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं दिखे. वे रूपा की हत्या और इसके बाद उसके शव को रस्सी से बांध पंखे में लटका दिये जाने का आरोप लगा रहे थे. इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. डीएसपी ने कहा कि अनुसंधान कार्य में कोई कोताही नहीं की जायेगी. मृतका के पिता देवानंद तिर्की व मां पद्मावती उरांव समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने डीएसपी से कई सवाल किये तथा सीबीआई जांच कराने की मांग की. जैसे ही वह बाहर निकले, वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों का उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लोग एसआईटी जांच को खारिज करते हुये सीबीआई से घटना की जांच कराने की मांग कर रहे थे. आपको बता दें कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में उसके कथित प्रेमी चाईबासा में एएसआइ शिव कुमार कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है.

- Advertisement -

अपडेट : महिला थाना प्रभारी की मौत पर सवाल, कई सहकर्मी शक के दायरे मेंइसके बाद देर शाम उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के हाथ लगे ऑडियो से पूरे मामले का खुलासा हो गया. इस संबंध में रविवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का उद्भेदन करने का दावा करते हुए बताया कि तीन मई को रूपा ने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने गहन अनुसंधान कर रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रूपा अपने एक मित्र शिव कुमार कनौजिया, जो चाईबासा में पदस्थापित है, उससे प्रेम करती थी. दोनों के बीच उत्पन्न विवाद के कारण रूपा तिर्की ने आत्महत्या कर ली.

Report By :- PALAK SINGH / SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309