Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एक ख्वाब, चार गोलियां और खौफनाक खामोशी ! इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव को पिता ने पीठ में मारी तीन गोलियां… मौके पर ही मौत

0 223

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुरुग्राम (हरियाणा)

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की मां का सनसनीखेज खुलासा, ‘कातिल’ पिता की खुल गई एक-एक पोल, मर्डर केस में आया नया मोड़

राधिका यादव मर्डर केस में पिता दीपक यादव पुलिस की गिरफ्त में है. मां ने जो खुलासा किया है, उससे आरोपी पिता दीपक की और मुसीबत बढ़ने वाली है.

हाइलाइट्स

- Advertisement -

  • राधिका यादव की हत्या पिता ने की.
  • पिता दीपक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
  • राधिका ने टेनिस अकादमी बंद करने से मना किया था.

हरियाणा के गुरुग्राम में जिस रील के बाद पिता ने जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की हत्या कर दी, वह सामने आ गई है। रील राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह को-एक्टर इनामुल हक के साथ नजर आ रही थीं। इस वीडियो में राधिका के इनामुल के साथ सीन देखकर लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दी थीं। यहां तक कि परिचितों ने पिता दीपक यादव के पास एतराज जताने शुरू कर दिए थे। इसके बाद पहले राधिका यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हुआ। फिर उसकी हत्या हो गई।

इस रील में राधिका इनामुल के कंधे पर सिर रख रही है। आरोप है कि इसी वीडियो पर पिता को आपत्ति थी। (वीडियो सोर्स-लिटिल लायंस फिल्म्स) - Dainik Bhaskarरील के विवाद की पुष्टि सेक्टर 57, वजीराबाद स्थित सुशांत लोक, फेज-2 के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव ने भी की। राधिका ने एक्टर इनामुल हक के साथ कारवां सॉन्ग में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। यह गाना 2 मिनट 55 सेकेंड का है। इसके प्रचार के लिए 42 सेकेंड की रील बनाई गई थी। जिसकी शुरुआत के 17 सेकेंड में राधिका को-एक्टर इनामुल के कंधे पर सिर रखे हुए दिखाई देती हैं और इनामुल ने उनका हाथ भी पकड़ा हुआ है।

Radhika Yadav Murder Case Tennis Player Radhika Wanted To Make A Name In Acting As Well - Amar Ujala Hindi News Live - राधिका हत्याकांड:'फिर तुम्हारी याद आई हमको...', खेल के साथरील के बाद मर्डर क्यों?

पिता ने गाना सुना, वीडियो नहीं देखा था

को-एक्टर इनामुल हक का कहना है कि उसने गाने की वीडियो शूटिंग से पहले गाना राधिका को भेजा था। राधिका ने कहा था कि उसके पिता को गाना पसंद आया। हालांकि यहां गौर करने वाली बात है कि तब पिता दीपक यादव ने गाना सिर्फ सुना था, उसका वीडियो नहीं बना था तो बेटी ने उसमें क्या एक्टिंग की, इसके बारे में उन्हें पता नहीं था।

New Secrets Revealed In Radhika Murder Case She Did Not Have Her Own Tennis Academy Two Reasons Behind The Mur - Amar Ujala Hindi News Live - राधिका हत्याकांड में खुले नएपहले राधिका ने इसका प्रचार नहीं किया

इसके बाद गाने की शूटिंग हुई। गाना 20 जून को रिलीज हो गया, लेकिन राधिका ने उसका प्रचार नहीं किया था। इसकी पुष्टि करते हुए इनामुल ने कहा कि वीडियो रिलीज होने के तुरंत बाद राधिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी, जिसमें उसने बताया कि उसके दादा का निधन हो गया। इसी वजह से उसने गाने का प्रचार नहीं किया।

स्टोरी लगाई तो परिचितों को पता चला, एतराज आने लगे

इसके बाद राधिका ने कुछ दिन पहले 42 सेकेंड की रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की। रील अपलोड होते ही उसके परिवार के परिचितों ने भी उसे देखा। संभव है कि उनके ग्रुप में भी यह रील शेयर की गई होगी। इसके बाद उसमें राधिका के एक्टर इनामुल के साथ फिल्माए सीन परिचितों को अच्छे नहीं लगे। उसके नीचे आपत्तिजनक कमेंट आने लगे। इससे एतराज पिता तक भी पहुंच गया। सुशांत लोक फेज टू की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि रील को लेकर परिवार में बहस भी हुई थी।

कारवां सॉन्ग में इनामुल के साथ बाइक पर जाती राधिका। (सोर्स-लिटिल लायंस फिल्म्स)
कारवां सॉन्ग में इनामुल के साथ बाइक पर जाती राधिका। (सोर्स-लिटिल लायंस फिल्म्स)

 

रील के बाद एकेडमी बंद करने को लेकर 2 थ्योरी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेटी के किसी युवक के साथ पहली बार इस तरह के सीन देखकर पिता खुश नहीं थे। संभवत: उनके बीच इसको लेकर झगड़ा होने लगा। इसी के बीच टेनिस एकेडमी आ गई। इसको लेकर पुलिस 2 थ्योरी मान रही है….।

राधिका यादव मर्डर केस: कोर्ट ने आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा - RAdhika YAdav murder case Deepak Yadav was sent to 14 day judicial custody jail lcly - AajTakपहली… पिता ने राधिका के आगे एतराज किया कि वह इस तरह के वीडियो में उसका काम करना बर्दाश्त नहीं कर सकते। इससे समाज और परिचितों में बदनामी हो रही है। इसे तुरंत हटाना होगा। उसे ये रील बनाने और एक्टिंग का काम बंद करना होगा। ऐसा हो सकता है कि इसके बदले में राधिका ने कहा हो कि वह इसे बंद कर रही है। अपना अकाउंट भी डिलीट कर रही है, लेकिन अब वह उनकी खोली एकेडमी भी नहीं चलाएगी। पिता इससे नाराज हो गए, क्योंकि उन्होंने सवा करोड़ रुपए खर्च कर यह एकेडमी खोली थी।

इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। कत्ल वाले दिन पिता को फिर किसी ने एतराज जताया। घर आकर पिता का राधिका से झगड़ा हुआ। जिसके बाद तैश में आकर पिता ने बेटी को गोली मार दी।

दूसरी… पिता ने राधिका को कहा कि वह तुरंत इस रील को डिलीट करे। अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दे। इस तरह की रील और एक्टिंग उनके परिवार की छवि के लिए ठीक नहीं है। वह आगे से ऐसा काम नहीं करेगी। इसके बावजूद राधिका जिद पर अड़ी रही कि वह एक्टिंग करेगी और इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद नहीं करेगी। इससे पिता नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो फिर सवा करोड़ रुपए लगाकर उन्होंने जो एकेडमी दी है, उसे बंद कर दे। राधिका ने कहा होगा कि वह एकेडमी भी बंद नहीं करेगी। इससे पिता गुस्से में आ गए और लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।

राधिका को मारने से पहले खुद सुसाइड करने की सोच रहा था आरोपी पिता... टेनिस प्लेयर मर्डर केस में नया ट्विस्ट - New twist in tennis player radhika yadav murder case gurugramअब पढ़िए राधिका यादव की हत्या कैसे हुई…

  • घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोलियां: पोस्टमॉर्टम करने वाले बोर्ड में शामिल डॉक्टर्स से दैनिक भास्कर ने राधिका मर्डर केस के बारे में बात की। डॉक्टर्स ने बताया कि राधिका को पॉइंट 32 कैलिबर की रिवॉल्वर की 4 गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली उसके कंधे में लगी थी, जिससे ज्यादा डैमेज नहीं हुआ। एक गोली ने उसके दिल को पूरी तरह डैमेज कर दिया था, जबकि दो गोलियों से उसकी आंतें फट गई थीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह दूरी करीब 5 से 10 फुट के बीच हो सकती है। बाकी डिटेल रिपोर्ट फोरेंसिक लैब से आएगी।
  • डॉक्टर्स ने गोली मारने के भी 2 तरीके बताए: डॉक्टर्स ने गोली मारने के भी दो तरीके बताए। पहला यह कि आरोपी ने रसोई में खाना बनाते समय पहले राधिका पर रिवॉल्वर से गोली चलाई, जो उसके कंधे में जाकर लगी। इसके बाद बचने के लिए राधिका भागी, लेकिन रसोई में कम जगह होने की वजह से ज्यादा दूर नहीं जा सकती थी। इसके बाद पिता ने उसे 3 और गोलियां मारीं। दूसरा यह है कि पहले दीपक ने रसोई में जाते ही राधिका को ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं। गोली लगने से वह नीचे गिर गई। इसके बाद एक गोली उसने फिर चलाई, जो उसके कंधे में लगी।
  • आधे घंटे में ही हो गई थी राधिका की मौत: डॉक्टर्स के मुताबिक, 4 गोलियां लगने से राधिका रसोई में ही गिर गई थी। दिल और आंत भी डैमेज हो चुके थे। लगातार उसका खून बह रहा था और ज्यादा खून बह जाने से राधिका की मौत हुई। 10 से 30 मिनट में ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने करीब साढ़े दस बजे राधिका को गोली मारी थी। पुलिस को इस मामले की सूचना करीब साढ़े 11 बजे, यानी एक घंटे बाद मिली। तब तक परिवार के लोग राधिका को एशिया मैरिंगो अस्पताल में ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इनामुल का 20 जून 2024 को राधिका यादव के साथ कारवां गाना रिलीज हुआ था।

क्या इनामुल राधिका के रेगुलर टच में था इसको लेकर इनामुल ने खुद जानकारी देते हुए मीडिया से कहा- मुझे किसी टेनिस मुकाबले में राधिका दिल्ली में मिली। तब राधिका ने खुद एक्टिंग में दिलचस्पी दिखाई थी। मेरी टीम को वह क्यूट लगी थी। इसके बाद म्यूजिक वीडियो कारवां के लिए राधिका को सिलेक्ट किया। इसके बाद 4-5 घंटे की शूटिंग हुई।

इनामुल ने आगे कहा- दिल्ली से मुलाकात के बाद शूटिंग तक कभी राधिका से बात नहीं हुई। हां, हम इंस्टाग्राम पर जुड़े थे। एक-दूसरे की स्टोरी पर रिप्लाई करते थे, लेकिन लंबी चैटिंग या बातचीत कभी नहीं हुई।

radhika yadav best friend on love jihad theory of murder राधिका यादव की हत्या में 'लव जिहाद' के दावों पर क्या बोली उसकी बेस्ट फ्रेंड, Ncr Hindi News - Hindustan वीडियो के बारे में जानती थी, इसलिए चुप थी?

इस पूरे मामले में राधिका की मां मंजू यादव की चुप्पी सबको अखर रही है। वह हत्या के वक्त घर पर थी, लेकिन उसने पुलिस को बयान देने से इनकार कर दिया। इसके पीछे की वजह पुलिस ये मान रही है कि राधिका ने वीडियो में कैसे शूटिंग की, इसके बारे में वह जानती थी।

राधिका के को-एक्टर इनामुल ने भी कहा कि शूटिंग के दिन राधिका के साथ मां भी आई थीं। ऐसे में जब वीडियो सामने आया तो पिता नाराज हुए कि उसने इस तरह की शूटिंग कैसे करने दी। उसने पहले इसके बारे में क्यों नहीं बताया। यही वजह हो सकती है कि वह अब पति के खिलाफ कुछ नहीं कह रहीं। पिता पर कत्ल का केस चाचा के बयान पर हुआ है।

पुलिस बोली- ये वीडियो काफी पुराना गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने बताया कि ये वीडियो काफी पुराना है। ये फैमिली की सहमति से ही बनाया गया था। रील विवाद को लेकर कोई संभावना फिलहाल इन्वेस्टिगेशन में सामने नहीं आई है और न ही परिवारजनों ने इस तरह की शंका जाहिर की है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन की यही क्लियर कट डायरेक्शन है कि एकेडमी चलाने की नाराजगी को लेकर ही हत्या की गई है।

हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राधिका यादव के पास टेनिस की एकेडमी नहीं थी। वह सिर्फ टेनिस कोर्ट किराए पर लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी। 

राधिका के को-एक्टर की 24 घंटे में दूसरी बार सफाई: इनामुल बोले- हिंदू-मुस्लिम एंगल दिया जा रहा, टेनिस प्लेयर से रिश्ते पर उठ रहे सवाल

हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक्टर इनामुल हक ने 24 घंटे में दूसरी बार सफाई दी है। दुबई में मौजूद इनामुल हक ने कहा कि राधिका के साथ सिर्फ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में काम किया था। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Report By :- MANISHA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुरुग्राम (हरियाणा)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309