Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तपती गर्मी का कहर : झारखंड में अब गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, 5 दिन में 42 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धूप में ना निकले

0 531

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

गर्मी  ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चिंता की बात ये है कि आगामी कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. 

झारखंड में एक बार फिर तपती गर्मी का कहर लौट आया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा का रहा यहां 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। सबसे कम तापमान रामगढ में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी आने वाले तीन चार दिनों में मौसम और गर्म होगा।

- Advertisement -

IMD predicts dust storm for Delhi - check weather forecast for next few  days | India News | Zee News

अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी तापमान में और वृद्धि होगी, अभी मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। राज्य के कई शहरों में तापमान 40 तक पहुंच गया है। कई शहरों में तापमान और बढ़ेगा तो लोगों को परेशानी हो सकती है। लोगों को बढ़ते तापमान से सतर्क रहने की जरूरत है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अपनी सुविधानुसार दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। मौसम विभाग ने कहा है कि थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

After two days, the folks of Delhi will say... Uff this summer time, the  temperature is about to achieve 35 levels.

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। आज इसका विस्तार हो सकता है और कल तक इसके तूफान में बदलने की संभावना जताई जा रही है। झारखंड से यह दूर है, अबतक इसे लेकर झारखंड को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसका असर 12 या 13 मई को देखने को मिल सकता है। आसमान पर हल्के बादल दिख सकते हैं लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

Most parts India in the grip of abnormally hot weather - The Economic Times
मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अगर इसका कोई असर होने की संभावना होगी तो इसकी जानकारी दी जायेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है तो इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

Report By :- SUJATA MISHRA, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309