Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिक्षा के मंदिर में घिनौनी हरकत : हेडमास्टर ने अपने ही स्कूल की छात्रा को किया Kiss, फिर मच गया बवाल

0 575

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

कर्नाटक के एक स्कूल में छात्रा को किस करने वाले हेडमास्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उनके खिलाफ शिक्षा विभाग ने यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम यानी POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि पिछले दिनों इस हेडमास्ट का Kiss करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था. हेडमास्टर आरएन अनिलकुमार को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. ये घटना मैसूर के कोटे इलाके की है.

शिक्षक-शिष्या का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने बंद कराया स्कूल, केस दर्ज -  poolice shuts school after vulgar video goes viral atrc - AajTakमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइवेट स्कूल की प्रबंधन समिति ने इमरजेंसी बैठक बुलाकर हेडमास्टर को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया. ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर चंद्रकांत और उप निदेशक लोक शिक्षण रामचंद्र उर्स ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

- Advertisement -

स्कूल के स्टूडेंट ने वीडिया किया था रिकॉर्ड
ये घटना पिछले हफ्ते की है. हेडमास्टर अपने चेंबर में छात्रा को किस कर रहा था. कहा जा रहा है कि वीडियो को छात्रों ने खिड़की से शूट किया था. इस घटना से लोग खासे गुस्से में है. वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों और छात्रों ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

आशिक मिजाज मास्टर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया  सस्पेंडपूछताछ के लिए लिया जाएगा हिरासत में
ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. अधिकारी ने कहा कि शिक्षक के आचरण ने शिक्षा विभाग को शर्मिंदा किया है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और सूत्रों ने कहा कि वे शिकायत की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा.

Report By :- HEENA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309