Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DFO के लॉकर से मिली 10 सोने की अशर्फी: भ्रष्ट फॉरेस्ट ऑफिसर और उसकी पत्नी के पास 40 लाख की ज्वेलरी

0 523

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

सुपौल के DFO के बैंक लॉकर से सोने के 10 अशर्फियों के साथ 518 ग्राम की ज्वेलरी मिली है। गुरुवार को भ्रष्टाचार की जांच के दरण निगरानी की टीम ने डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर सुनील कुमार शरण और उनकी पत्नी सुधा शरण के नाम वाले बैंक लॉकर को खंगाला। बरामद ज्वेलरी 22 कैरेट की हैं। इसका रसीद भी लॉकर से बरामद हुआ है। सोने के 10 अशर्फियों की कुल कीमत 40 लाख 24 हजार 560 रुपए है। इसी लॉकर से 370 ग्राम के चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई। जिसकी कुल कीमत 28 हजार रुपए है।

सुपौल के भ्रष्ट फॉरेस्ट ऑफिसर और उसकी पत्नी के पास 40 लाख की ज्वेलरी |  Surveillance searched the bank locker of Supaul's DFO and his wife - Dainik  Bhaskar

- Advertisement -

दरअसल, निगरानी की टीम ने आज जिस बैंक लॉकर को खंगाला है, वो शेखपुरा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में था। बरामद ज्वेलरी को जब्त कर लिया गया है। इसके कार्रवाई के लिए पटना से निगरानी की एक स्पेशल टीम को शेखपुरा भेजा गया था।

30 अप्रैल और 1 मई को दो ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

बता दें 28 अप्रैल को पटना स्थित निगरानी थाना ने सुपौल के DFO सुनील कुमार शरण के खिलाफ 1 करोड़, 22 लाख, 60 हजार 480 रुपए के आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। फिर 30 अप्रैल और 1 मई को इनके इनके दो ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। सुपौल में सरकारी ऑफिस, घर और पटना में श्रीकृष्णा पुरी स्थित घर को खंगाला गया था। उस वक्त इनके ठिकानों से निगरानी की टीम ने 4.12 लाख रुपया कैश, 5.84 लाख रुपए की ज्वेलरी मिली थी। करोड़ों की संपत्ति भी इन्होंने अर्जित कर रखी है। पटना में सुनील कुमार शरण खुद के और पत्नी के नाम पर दो फ्लैट, बेटे के नाम पर पुणे में दो फ्लैट और एक दुकान का पता चला था।

अलग-अलग बैंकों के 14 पासबुक हुए थे बरामद

साथ ही 23.38 लाख रुपया इन्वेस्टमेंट के 12 इंश्योरेंस का डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए थे। इसके अलावा नालंदा और बरबीघा में लाखों की जमीन खरीदने के सबूत मिले थे। इसी दरम्यान अलग-अलग बैंकों के 14 पासबुक बरामद किए गए थे। इसी क्रम में बैंक लॉकर की बात सामने आई थी। जिसके बाद निगरानी ने कोर्ट में अपील कर बैंक लॉकर को सर्च करने का ऑर्डर लिया। तब जाकर आज उसे खंगाला गया।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309