Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ना पुलिस ना अदालत, युवती से छेड़छाड़ के आरोपी के साथ फैसला ओन द स्पॉट

0 549

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुरुग्राम

साइबर सिटी में मंगलवार को एक युवक की दर्दनाक तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शहर के सेक्टर 37 इलाके की बेडमिंटन अकेडमी के पास युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को बंधक बना कर पीटा गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मौके से कुछ संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।

ना पुलिस ना अदालत, युवती से छेड़छाड़ के आरोपी के साथ फैसला ओन द स्पॉटबताया जा रहा है कि युवक को पीटने वाले लोग मृतक पर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में गुस्से में थे। बताया यह जा रहा है कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की परिचित एक लडक़ी से उक्त मृतक युवक ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद लोगों ने उक्त युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि उक्त युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया और मृतक की पहचान नहीं होने के चलते पहले उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पुलिस का कहना है कि लोगों को युवक के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। पुलिस को सूचना देते तो पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाही करती। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों का कहना था कि भारत के लचीले कानून की वजह से ही यहां अपराध बढ़ रहे हैं खासकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामलों का बढऩे की वजह यही है। अगर ऐसे गलत लोगों के साथ मौके पर ही कठोर दंड़ दिया जाए तो ऐसी वारदातों पर रोक लग सकती है।

Report By :- ALISHA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुरुग्राम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309