NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में सुबह-सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम रांची के तीन बिल्डर के घरों में दबिश दी है। इसमें न्यूक्लियस मॉल के मालिक बिष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं। IT डिपार्टमेंट की टीम इनके रांची, झालदा समेत अन्य जगहों पर कागजों की जांच कर रही।
इनके अलावा शाकंभरी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पवन बजाज के कांके रोड स्थित ठिकानों पर, कोसी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और सनसिटी इमपेक्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह इनकम टैक्स की इन तीनों कंपनियों के ठिकानों पर पहुंचकर कागजात की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -
विभाग की तरफ से अभी तक नहीं दी गई है कोई जानकारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी से संबंधित है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। न्यूक्लियस मॉल के बिष्णु अग्रवाल ने बताया कि वे थोड़ी देर बाद इस संबंध में सबको जानकारी देंगे।
Report By :- ANJALI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI