NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
अन्जुमन इस्लामिया रांची चुनाव “2022
टीम अमन का 15 सूत्री घोषणापत्र जारी किया गया
अंजुमन इस्लामिया चुनाव 29 अगस्त 2022 को कडरु हज हाउस में होना है । इसको लेकर टीम अमन के पदाधिकारियों ने अपना 15 पुत्री घोषणा पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया। हाजी असलम बैंक्वेट हॉल में प्रेसवार्ता में टीम अमन की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हाजी मुख्तार, महासचिव डॉ तारीक हुसैन, उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, उपसचिव मो.शाहीद सहित मजलिस ए आमला में अकबर कुरेशी, जबी उल हक, सैयद तनवीर, मोहम्मद शकील, इरफान आलम, मो०जकी अहमद आदि शामिल थे
- Advertisement -

काम करने से रोका जाता थाः
मौके पर पत्रकार के पूछे गए सवालों के जवाब में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हाजी मोख्तार ने कहा कि यह सच है कि मैं दो बार अंजुमन इस्लामिया के ऊंचे पद पर काबिज था, लेकिन अध्यक्ष नहीं था। इसलिए मुझे काम करने में असुविधाएं होती थी। जो काम मैं करना चाहता था उसे साजिश के तहत रोका जाता था। इसके बावजूद भी हमलोगों ने दुकान का बकाया राशि वसूली किया।उस पैसे से अंजुमन प्लाजा में मैरेज हॉल निर्माण हुआ।अभी करीब 86 दुकानें अंजुमन प्लाजा में है, सभी से रेंट आ रहा है । कांटा टोली स्थित बाग ए रसूल जिसमें सीबीएसई स्कूल की शुरुआत होनी है मेडिकल इंजीनियरिंग सिविल सर्विसेज रेजिडेंशियल का काम शुरू होगा। दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी द्वारा राशि पारित हुआ था, कुछ राशि अब तक नहीं मिला है। हाजी मोख्तार ने कहा मैं विश्वास दिलाता हूं कि अगर मैं अध्यक्ष बनकर आता हूं तो 15 सूत्री घोषणापत्र है उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा।
महासचिव पद के उम्मीदवार डॉ० तारिक हुसैन ने कहा कि अन्जुमन जैसे इदारा को बिरादरीयत में बांटने वालो को करारा जवाब मिलेगा। हम लोगो की टीम जीत कर आएगी तो अन्जुमन इस्लामिया को एक नए मुकाम पर देखेंगे रांची के लोग हमारी टीम एक अनुभवी सदर के साथ युवाओं को जोड़ कर बनाई गई है जो नए जोश के साथ अन्जुमन में बदलाव लाने के लिए अपने सकारात्मक एजेंडे के साथ आप सभी के बीच आई है,

क्या है 15 सूत्री घोषणापत्र मेंः
* पारदर्शी अंजुमन का हिसाब किताब मुंतजमा की बैठक प्रत्येक तीन माह में पेश किया जाएगा।
* अंजुमन के किरायेदारों के पास बकाया रुपए की राशि 6 माह के अंदर वसूल कर विकास कार्य में लगाया जाएगा।
* मौलाना आजाद कॉलेज की जमीन रांची शहर से 10 किलोमीटर के अंदर मुहैया कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के बच्चे भी कॉलेज का लाभ उठा सके।
* 6 महीने के अंदर मदरसा इस्लामिया आजाद मिडिल स्कूल और मौलाना आजाद कॉलेज में खाली पड़े शिक्षकों एवं प्रोफेसरों के पदों की बहाली की जाएगी।
* एक साल के अंदर सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना कर दी जाएगी ।
* किसी भी तरह हादसा में गरीब परिवार के मुखिया की मौत हो जाने पर मृतक परिजन को 25,000 सहायता रकम दी जाएगी ।
* अंजुमन की जमीन जो कांटा टोली के मौलाना आजाद कोलोनी में है, काम उसके तेजी के साथ शुरू किया जाएगा।
* अंजुमन अस्पताल में दवा खाना की स्थापना की जाएगी, जिसमें 25% की छूट दी जाएगी।
* अंजुमन अस्पताल में पैथोलॉजी, एक्स-रे,इसीजी इत्यादि का सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी कम रेट में।
* बाकी अस्पताल में ऑपरेशन का खर्च होता है उससे आधा खर्च में अंजुमन अस्पताल में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
* अंजुमन अस्पताल में बेहतर चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
* सूध के बिना गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन की व्यवस्था दी जाएगी।
* मजबूत और बड़े तजुर्बे कार वकीलों की टीम के साथ लीगल सेल बनाया जाएगा ।
* फैमिली कोर्ट का गठन किया जाएगा।
इसके अलावा गरीब बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए माइक्रोफाइनेंस व्यवस्था की जाएगी और अंतिम में है की अंजुमन के दायरे को बढ़ाते हुए देहि इलाकों को जोड़ने के बाद अंजुमन की सारी सुविधाएं पूरा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। घोषणापत्र जारी के मौके पर मौलाना अब्दुल्लाह कासमी, जेएमसीसी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम, वार्ड 17 के पूर्व पार्षद सलाउद्दीन, झारखंड प्रदेश जमैतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, नदीम इक़बाल,गुलाम जावेद,सरवर खान,मो०फहीम, मो०फारुख,हाजी मीनहाज, सहित कई लोग शामिल थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची