Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अरे गजब ! रांची पुलिस ने खुद को जारी कर दिया नोटिस : पुलिस की छवि सुधारने के लिए एसएसपी ने जारी किया आदेश

0 466

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि  पुलिस अधिकारी अगर बाइक से चलते हैं तो वो भी यातायात के नियमों का पालन करें । वाहन का उपयोग करते समय हेलमेट , सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, साथ ही आम जन में पुलिस की छवि भी ख़राब हो रही है ।

- Advertisement -

इसलिए यह आदेश जारी किया गया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग पुलिसकर्मी आवश्यक रूप से करना सुनिश्चित करें। अआदेश का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में यातयात नियमों के साथ जुर्माना के अलावा दोषी कर्मियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Report By :- NIDHI GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309