Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील : धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी : हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद एक्टिव हुई रांची पुलिस

0 423

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची शहर में किसी तरह की अफवाह ना फैलें और इन अफवाहों की वजह से शहर का माहौल ना खराब हो इसलिए रांची पुलिस ने शहर वासियों से अपील की है। रांची पुलिस ने पोस्टर जारी कर शहर वासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है।

- Advertisement -

Riot drills ahead of Friday prayers in UP, Ranchi on alert | India News - Times of India

पोस्टर में रांची पुलिस ने अपील करते हुए लिखा, राँची पुलिस आम जनता से यह अपील करती है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले तथ्यों को जाँच लें। आप सभी से यह अनुरोध है कि किसी भी अप्रिय घटना, या प्रयास या असामाजिक गतिविधि से सम्बंधित सूचना हमारे कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 6299423768 पर दें अथवा 112 पर कॉल करें।

रांची पुलिस की अपील: अफवाहों पर न दें ध्यान, अप्रिय घटना होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से या कंट्रोल रूम में दें जानकारी - NEWSWINGराँची पुलिस के ट्विटर अकाउंट @ranchipolice एवं फेसबुक पेज Ranchi Police पर भी सूचना साझा कर सकते हैं। आपके हर सूचना पर राँची पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी। शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए राँची पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है।

Intelligence Report: खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद झारखंड में अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर बढ़ाई गयी सुरक्षा - jharkhand police alert after intelligence report of ranchi violence ...रांची में दो साल के बाद दुर्गा पूजा की तैयारी तेज है।पिछले दो साल कोरोना संक्रमण की वजह से दुर्गा पूजा के वृहद आयोजन पर रोक लगी थी।इस बार दुर्गा पूजा समितियां वृहद आयोजन की तैयारी में हैं।पुलिस इस बात का विशेष ध्यान रख रही है कि त्योहार में असामाजिक तत्व खलल पैदा ना करें। मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद शहर का माहौल ठीक रहे और पूजा के जश्न पर इसका कोई असर ना इस तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है।शहर में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309