कुरकुरे हत्याकांड ! पूर्व पार्षद असलम को कोर्ट से मिली बेल, जेल से बाहर आते ही पुलिस ने फिर लिया हिरासत में… नामजद आरोपी आसिफ गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
जेल से निकलने के बाद एक बार फिर पूर्व पार्षद असलम को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बार राँची पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले असलम को राँची पुलिस ने एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया था उस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस मो. असलम को अपने साथ ले गई है। उससे इस हत्याकांड के संबंध में पूछताछ कर रही है। बुधवार को असलम को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज सकती है।
रविवार को भट्टी चौक के पास हुई थी साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या
- Advertisement -
हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की रविवार को दिन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के दफ्तर और अरमान के घर में तोड़फोड़ की थी और आग लगा दिया था। साहिल की मां ने इस हत्यकांड के लिए पूर्व पार्षद असलम और उनके भाई आसिफ पर आरोप लगाया था। उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। वहीं उन्होंने बताया कि अरमान नाम के युवक ने साहिल को फोन करके भट्टी चौक पर बुलाया था और उसी ने गोली मारी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने असलम के भाई आसिफ को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज मो. असलम जेल से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने असलम को जेल गेट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।
रांची के हिंदपीढ़ी में हुए साहिल उर्फ कुरकुरे हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. मृतक साहिल के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया. यह घटना रविवार को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी चौक के पास हुई थी, जहां साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं.
पूर्व पार्षद के घर और एक बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ हुई थी
हत्या की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश भड़क उठा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में हिंदपीढ़ी नसरुद्दीन लेन में जमकर बवाल किया। भीड़ ने पूर्व पार्षद मो असलम और मो अरमान के घरों और एक बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और कार में भी तोड़फोड़ की थी ।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व पार्षद मो असलम के भाई मो आसिफ को हिरासत में लिया गया है, जबकि मो अरमान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या की साजिश मो असलम द्वारा रची गई थी, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि जांच के बाद करेगी। आसिफ, असलम, अफरोज समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। तोड़फोड़ करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI