Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शराब के नशे में 3 ज़िन्दगी छीनने वाला रईसज़ादे को बचाने के लिए सफेदपोश और नेताओं की पैरवी नहीं आई काम… पुलिस ने आरोपी मोहित को भेज दिया जेल

0 254

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

महावीर चौक स्थित ग्रहरत्न सोना-चांदी दुकान मालिक का बेटा मोहित निकला क़ातिल फॉर्च्यूनर का ड्राइवर

नशे में धुत बच्ची और दो महिलाओं को कुचला, तीनों की मौत

ड़ी संख्या जेएच 01 एफएफ 4545 आदर्श राज पिता राजकुमार प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड

महावीर चौक के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी संचालक का ग्रहरत्न नामक दुकान भी है

आदर्श को पुलिस पकड़ कर थाने लाई, उसे छुड़ाने के लिए थाने में ही कई लोगो की पैरवी आने लगी। कई राजनीतिक पार्टी के लोग थाने में फोन करने लगे। थाने में भी आदर्श राजनीतिक धौंस दिखा रहा था। हालांकि पुलिस ने किसी की पैरवी नहीं सुनी।

सावन समाप्त होने पर हुई पार्टी…। इसी पार्टी में परोसी गई शराब। शराब पीकर सड़क पर निकले और फिर वह किया, जिसने कोहराम मचा दिया। अरगोड़ा सड़क हादसे में सोमवार को पुलिस की जांच में कई बातें सामने आई। पुलिस का कहना है कि भाजपा कार्यालय के सामने रईसजादे ने नशे में जो कुछ किया, वह सिर्फ गंभीर अपराध है। आरोपी ग्रह रत्न कारोबारी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह नशे का आदी है। रविवार को भी बहुत अधिक शराब पी रखी थी। जांच में शरीर में नशा की मात्रा 139 एमएल पाई गई। पुलिस का कहना है कि वह इस कदर नशे में था कि अपने पैर पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। नशे में वह अपना बयान बार-बार बदल रहा था। सुबह नशा टूटने के बाद उसने स्वीकार किया कि गाड़ी वह खुद ही चला रहा था।

- Advertisement -

हैरान करने वाली बात यह थी कि तीन तीन जिंदगियां लेने वाले इस आरोपी के पक्ष में कई सफेदपोश खड़े दिखे। रात भर पैरवी का दौर चलता रहा। नेता इस आरोपी को बचाने की जुगत में लगे रहे। हालांकि उनकी मंशा तब धरी की धरी रह गई जब पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

पहले कब-कब हुईं ऐसी घटनाएं

10 अगस्त 2025 : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धूत एसयूवी चालक ने एक बच्ची सहित तीन को कुचल दिया। भागने के क्रम में कार पेड़ से जा टकराई तो पकड़ा गया।

सरकार! नशे में धुत होकर एसयूवी से कुचलने वाले ऐसे शोहदों से भी निपटिए…

रविवार को प्यादा टोली निवासी आदर्श राज उर्फ मोहित राज ने नशे में धुत होकर अपनी एसयूवी से कुचल कर तीन जिंदगियों को समाप्त कर दिया। कई परिवार बिखर गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जेल भेज दिया। शराब के नशे में धुत होकर एसयूवी-कार से लोगों को कुचलने की घटना रांची में नई नहीं है। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब शोहदों ने नशे में धुत होकर कई लोगों को सड़क पर कुचल दिया। कुचलने के बाद वे रुके तक नहीं। भागने की कोशिश की। कुछ मामले में स्थानीय लोगों ने पकड़ा तो कुछ में कुचलने के बाद चालक फरार भी हो गए। पुलिस ने घटना के बाद प्राथमिकी तो जरूर दर्ज की। कुछ में गिरफ्तारियां भी हुईं। लेकिन अधिकतर मामलों में पुलिस आरोपियों को सजा तक नहीं दिला पाई है। मामले कोर्ट में चल रहे हैं। जब-जब ऐसी घटनाएं हुईं, पुलिस उसके अगले दिन रेस हुई। ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। खानापूर्ति के लिए कुछ लोगों के लाइसेंस रद्द कर दिए। पर घटनाएं नहीं रुक रहीं।

रांची हरमू रोड स्थित बीजेपी ऑफिस के पास हुई सड़क दुर्घटना, महिला व बच्चे  समेत 3 की मौत

5 वर्ष का भाई समझ ही नहीं पा रहा था कि हुआ क्या है…

हरमू मुक्तिधाम के बाहर सड़क किनारे बच्ची का शव सफेद कपड़े में लपेटकर अर्थी पर रखा हुआ था। पीड़ित परिवार समेत पूरे मोहल्ले के लोग वहां मौजूद थे। सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि एक दिन पहले हंसते-खेलते घर से निकली पूर्वी अब इस दुनिया में नहीं है। हमेशा पूर्वी के साथ रहने वाला उसका छोटा भाई डुगु मौन था। 5 साल के डुगु को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। डुगु के सामने ही उसकी दीदी का शव रखा हुआ था। हालांकि जब उसकी मां ने कहा कि बेटा प्रणाम कर लो, दीदी है तो वह जोर-जोर से रोने लगा। मां ने उसे संभाला और काफी समझा कर किसी तहर चुप कराया। हालांकि डुगु परेशान था। किरण देवी को उनकी बेटी नूतन देवी ने मुखाग्नि दी।

Road Accident,Road Accident: रांची में BJP ऑफिस के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बच्ची समेत 3 की मौत - ranchi speeding car hits bike killing 3 includingसाक्ष्य व गवाह पूरे नहीं होने से आरोपियों को नहीं हो पाती सजा

दीदी के पार्थिव शरीर को देखकर छोटा भाई जोर-जोर से रोने लगा, मां ने अंतिम प्रणाम कराते हुए उसे चुप कराया।

पूर्वी की मां शिक्षिका हैं, बच्चों व चाची के साथ रहती हैं, पति गुजरात में पोस्टेड

{2 जनवरी 2020 : पटेल चौक के पास देर रात 2.20 बजे एक एसयूवी ने 9 युवकों को कुचल दिया था। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। चालक नशे में धुत था।

{23 अप्रैल 2024 : ऑक्सीजन पार्क के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने शाम 6 बजे पांच लोगों को रौंदा था। इसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारी अरुण सिंह की मौत हो गई थी।

{16 अगस्त 2024 : 15 अगस्त की रात एक तेज रफ्तार कार ने महिला व उसके बच्चे को कुचल डाला था। घटना में छठी कक्षा के छात्र प्रियांशु की मौत हो गई थी।

अरगोड़ा की हाउसिंग कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर एम-42 में किराए पर अपने बच्चों व चाची के साथ रहने वाली पूनम देवी पेशे से शिक्षिका हैं। वह ठाकुरगांव स्थित भवानीशंकर +2 उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं। पूनम के पति वाल्मी​िक प्रसाद रेवले में कार्यरत हैं और उनकी पोस्टिंग गुजरात में है। 8 साल की बेटी पूर्वी संत फ्रांसिस स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा थी।

दीदी को अंतिम प्रमाण कर रो पड़ा भाई… मां ने संभाला

Report By :- SHWETA JHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309