नेशन एक्सप्रेस की ख़बर का असर: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस,जश्न में शामिल होने के लिए वैक्सीनेट होना जरूरी साथ ही क्षमता के हिसाब से 50% लोग ही एक साथ रह सकते हैं उपस्थित
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
डीसी छवि रंजन ने निर्देश दिया है कि आयोजकों द्वारा इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि भीड़ ना बढ़े. क्षमता से 50% से अधिक रहने पर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई होगी.
मास्क के इस्तेमाल और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करनी होगी
नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा होने वाले लोगों का वैक्सीनेट होना जरूरी
जो लोग वैक्सीनेटेड नहीं है उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी
राज्यभर में कोरोना के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 1371 हो गई है. वहीं अकेले राजधानी में ही 564 एक्टिव केस हैं. कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच आज 31 दिसंबर की नाइट और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कई जगहों पर भीड़ जमा होगी. इससे कोरोना संक्रमण में और ज्यादा तेजी आ सकती है. इन्हीं खतरों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइंस जारी की है. इसके तहत 31 दिसंबर नाइट और 1 जनवरी के लिए कार्यक्रम करने वाले आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि क्षमता के हिसाब से 50% लोग ही एक साथ उपस्थित रह सकते हैं.
- Advertisement -
डीसी छवि रंजन ने निर्देश दिया है कि आयोजकों द्वारा इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि भीड़ ना बढ़े. क्षमता से 50% से अधिक रहने पर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई होगी. मास्क के इस्तेमाल और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करनी होगी. ऐसा नहीं करने वाले आयोजकों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. होटल, क्लब या रेस्टोरेंट में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी. सदर और बुंडू एसडीओ के अलावा सिटी एसपी को यह जिम्मेदारी डीसी ने सौंपी है. ये पदाधिकारी औचक निरीक्षण कर के नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
कार्यक्रम में शामिल होने वालों को वैक्सीनेट होना जरूरी
नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा होने वाले लोगों का वैक्सीनेट होना जरूरी है. जो लोग वैक्सीनेटेड नहीं है उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी है. इस संबंध में डीसी ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है कि वैसे लोग ही कार्यक्रम में शामिल होंगे जिन्होंने वैक्सीन लिया हो. साथ ही कार्यक्रम के दौरान मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची