न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर CM हेमंत सोरेन की NO गाइडलाइन, आज रात जम कर उड़ाईए कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
बढ़ते कोरोना को लेकर देश के कई राज्यों ने नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है साथ नाइट कर्फ्यू का ऐलान भी कर दिया है वहीं दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने नए साल के जशन के मौके पर कोई पाबंदियां नहीं लगाई हैं, झारखंड में भी कोरोना कहर ढा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी सीएम ने न्यू ईयर के मौके और कोरोना में इजाफा करने का एक मौका दे दिया है, एमपी से लेकर एमएलए तक corona पॉजिटिव हो गए हैं, अगर न्यू ईयर के बाद कोरोना विस्फोट होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सीएम को अपने मत्थे लेनी होगी !
जम कर उड़ाईए कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां
झारखंड में कोरोना के 482 नए केस:रांची में 24 घंटे में दोगुने मरीज; सांसद, MLA पॉजिटिव, कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे संक्रमित
कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है होटल बार और रेस्टोरेंट
रांची में न्यू ईयर जश्न में सरकार की तरफ से कोई पाबंदी नहीं लगाई है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले के बाद भी सरकार की तरफ से कोई विशेष गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। सभी होटल न्यू ईयर की शाम को रंगीन बनाने में जुट गए हैं। शहर के रेस्तरां, बार और होटल में अलग-अलग तैयारियां की गई हैं।
- Advertisement -
नए साल के स्वागत के जश्न में कई इवेंट हो रहे हैं। इसमें रांची, दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के डीजे व डांस ट्रूप परफॉर्म करेंगे। इस बार विदेशी डांसर व कोई सेलिब्रेटी नहीं आ रहे हैंा। फीमेल डीजे की डिमांड ज्यादा है। प्रसिद्ध डीजे करमा, डीजे फिलोरा के साथ सिंगर हरगुन कौर, देसी डुवो अलग-अलग जगह परफॉर्म करेंगी।
दोनों डोज लेने वालों को डिस्काउंट
स्पेशल फूड कुजिन की भी खास व्यवस्था की जा रही है। सभी जगहों पर न्यू ईयर इव पर आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेनी आवश्यक है। वहीं कुछ जगहों पर डबल वैक्सीनेशन वालों को 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
रेडिसन ब्लू होटल में डबल डोज वैक्सीन वालों को 10% की छूट
रेडिसन ब्लू में नए साल के स्वागत में मास्करेड नाइट का आयोजन किया गया है। यहां का गाला डिनर स्पेशल है। बच्चों के लिए टैटू मेकिंग व मैजिक शो होगा। कपल एंट्री चार्ज 9999 रुपए रखा गया है। 12 वर्ष से नीचे के लिए 1900 रुपए, 12 वर्ष से ऊपर के लिए 5 हजार रुपए एंट्री चार्ज हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को 10% की छूट िमलेगी।
होटल ली-लैक लेट्स रॉक की थीम पर पार्टी
होटल ली-लैक सरोवर पोर्टिको में नए साल के स्वागत में ‘लेट्स रॉक 2022’ नाम से इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के DJ केआर परफॉर्म करेंगे। 95 आइटम्स का मेन्यू होगा। इवेंट रात 8 बजे शुरू होगा। डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट दिखाने के बाद एंट्री मिलेगी। टिकट प्राइस कपल के लिए 5499 रु है।
द कायरो लाउंज में फायर शो, स्पेशल मेन्यू
द कायरो लाउंज में रात 8 बजे से पार्टी शुरू होगी। इसमें मुंबई के डीजे म्यूजिक माफिया और मुंबई के कलाकारों की टीम फायर शो प्रजेंट करेगी। वहां का स्पेशल मैन्यू खास होगा। यहां टेबल बुक कराने की सुविधा है। जिसका स्टार्टिंग प्राइस 8 हजार रुपए है। इस इवेंट में शामिल होने के लिए सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लेनी आवश्यक है।
प्राणा लाउंज में एक्स स्क्वॉयर का परफॉर्मेंस
प्राणा लाउंज में 31 दिसंबर को बैंड एक्स स्क्वॉयर परफॉर्म करेंगे। शाम 5 बजे से प्रोग्राम शुरू होगा। पार्टी के दौरान कोरोना के प्रोटोकोल का ध्यान रखा जाएगा। यहां कोविड सर्टिफिकेट चेक होगा। कपल एंट्री 6000, सिंगल मेल 3500 व फीमेल 2500 रु. है।
कांके रिजोर्ट में DJ करमा करेंगी परफॉर्म
कांके रिजोर्ट में 31 दिसंबर को म्यूजिक मस्ती होगा। इसमें मुंबई के बैंड देसी डुआे, फीमेल डीजे करमा, रांची के जाने-माने डीजे फैजान परफॉर्म करेंगे। वहीं कोलकाता के डांस ट्रूप व सोलो डांसर अपनी स्पेशल प्रस्तुति देंगे। एंट्री टिकट का प्राइस कपल के लिए 5 हजार रुपए, स्टैग एंट्री 4 हजार रुपए, टेबल बुकिंग 16 हजार रुपए तीन कपल के लिए है।
हंगर गार्डन में DJ अकाया देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस
हंगर गार्डन में 31 दिसंबर को डीजे नाइट का आयोजन किया गया है। इसमें DJ अकाया परफॉर्म करेंगे। कोविड को देखते हुए बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी, साथ ही फुल वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है। यहां सिंगर एंट्री 1500 रुपए व कपल एंट्री 2500 रखा गया है।
दिल्ली लजीज दरबार में DJ के अनलिमिटेड फूड
कांके स्थित दिल्ली लजीज दरबार में 31 दिसंबर को DJ म्यूजिक के साथ अनलिमिटेड फूड आइटम्स की सुविधा होगी। इसमें कपल एंट्री 2 हजार रुपए व स्टैग एंट्री 1400 रुपए है। इसके साथ ही टेबल बुकिंग की भी सुविधा की गई है।
Report By :- ANKITA TIWARI, KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI