जी-20 : सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की साजिश, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के SP को जारी किया अलर्ट
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
जी 20 समिट 2023: सावधान! सोशल मीडिया पर भी पुलिस का पहरा
जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क हैं. खबरों के अनुसार सौ से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया गया है कि इनमें से ज्यादातर अकाउंट पाकिस्तानी खुफिया इकाई आईएसआई और खालिस्तानी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं.
- Advertisement -
लोगों को भड़काने की साजिश में सीमापार के आतंकी संगठन जुटे हुए हैं
इन अकाउंट्स से भारत विरोधी बयान जारी कर लोगों को भड़काने की साजिश में सीमापार के आतंकी संगठन जुटे हुए हैं.इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को अलर्ट जारी किया है. कहा गया है किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बनाये रखने की जरूरत है और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है.

सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क किया
सुरक्षा एजेंसियों ने चिह्नित किये गये कुछ संदिग्ध अकाउंट के बारे में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क किया है. वहीं अपने स्तर पर भी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है.देश विरोधी यूआरएल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जा रही है.सुरक्षा एजेंसियां ऐसी हर संदिग्ध यूआरएल की जानकारी मिलते ही उन्हें बंद करा रही है. हालांकि पहले भी विदेशों में प्रतिबंधित कुछ संगठन भारतीय सोशल मीडिया में सेंध लगाते रहे हैं. इस बारे में जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है.
Report By:- DIVYA SAGAR, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI