रांची : सीने में दर्द की शिकयत लेकर युवती पहुची अस्पताल ! डॉक्टर ने कहा-पुरे कपड़े उतारो तो अच्छे से इलाज कर दूंगा
NEWS DESK, NATION EXPRESS, तोरपा
तोरपा रेफरल अस्पताल के एक डॉक्टर पर युवती ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर का नाम मुकेश कुमार है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि युवती सोमवार शाम को सीने में अचानक दर्द होने पर जांच कराने के लिए अकेले अस्पताल पहुंची थी। वहां एक नर्स ने उसे ओपीडी में डॉक्टर के पास भेज दिया। डॉक्टर के पास जब युवती पहुंची तो डॉ मुकेश कुमार ने युवती से पूरे कपड़े उतारने को कहे। युवती ने ऐसा करने से मना किया तो डॉक्टर ने कहा कि जांच के लिए कपड़ा उतारना जरूरी है।
खुद कपड़े उतार रहा था डॉक्टर
युवती ने बताया कि डॉक्टर खुद कपड़ा उतारने का प्रयास कर रहे थे। युवती किसी तरह पीछा छुड़ाकर भागने लगी तो डॉक्टर उसे अपने कमरे में ले गए। डॉक्टर ने युवती से दूसरे दिन शाम में अकेली उनको कमरे में आने को कहा। इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि अच्छा से इलाज कर देंगे। दिन में मरीजों की भीड़ रहती है। इलाज ठीक से नहीं हो पाएगा। युवती लौटकर घर चली गयी। उसके पति दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। युवती ने फोन कर सारी बात बता दी। खबर की जानकारी मिलते पति तोरपा के लिए निकल गये। बुधवार को दोनों अस्पताल पहुंचे और विरोध जताया।
- Advertisement -

डॉक्टर को हटाया गया
युवती 22 साल की है। उसने डॉक्टर मुकेश कुमार पर छेड़छाड़ व अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता बुधवार को अपने पति के साथ अस्पताल आकर आरोपी चिकित्सक को जमकर फटकार लगायी। इस वजह से ओपीडी में आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। आरोपी डॉक्टर बार-बार पीड़िता से माफ कर देने की बात कह रहे थे। हंगामा बढ़ता देख मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर नागेश्वर मांझी को फोन कर दी गयी। सीएस खूंटी से तुरंत तोरपा पहुंचे। पीड़िता ने सीएस को उसके साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। तोरपा। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल आरोपी डॉक्टर मुकेश कुमार को रेफरल अस्पताल से हटा दिया। सीएस ने कहा कि महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी !
Report By :- ANKIMA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, तोरपा