Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद के प्रयास से मिली बड़ी कामयाबी : बाइक चोरी कर छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह का पर्दाफाश

0 380

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने चडरी के समीप महिला से चेन की छिनतई करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 16.40 ग्राम गला हुआ सोना, बाइक, 11 हजार रुपए भी बरामद किया है. आरोपियों की पहचान कालीबाबू स्ट्रीट निवासी सोनार अश्विनी प्रकाश गुप्ता के अलावा स्नेचर पत्थलकुदवा के मो. उमर और मो. प्रिंस के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने से पहले पत्थलकुदवा में एक बाइक की चोरी की थी. इसके दो घंटे बाद आरोपियों ने चडरी के समीप सेंटेविटा अस्पताल के पीछे गीता सिंह नामक महिला से चेन की छिनतई की. इसके बाद आरोपियों ने चेन को सोनार अश्वनि के पास 60 हजार रुपए में बेच दिया था.

- Advertisement -

three-accused-arrested-in-chain-snatching-case-in-ranchi

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई केस

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि छिनतई की घटना का खुलासा करने के लिए लोअर बाजार थानेदार दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है.

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी मो. उमर और मो. प्रिंस आदतन अपराधी हैं. इन दोनों पर लोअर बाजार थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं. ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामले में मो. उमर मार्च महीने में ही जेल गया था. इसके अलावा उस पर छिनतई के तीन मामले दर्ज हैं. वहीं, आरोपी प्रिंस पर लोअर बाजार ताने में छिनतई के दो केस दर्ज हैं.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309