Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शैतान मौलाना: छात्रा को मोबाइल फोन सिखाने के बहाने मदरसे में मौलवी करता था छात्रा से दुष्कर्म, देता था भाई-बहन को जान से मारने की धमकी

0 500

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गाजियाबाद

पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है

लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के निजी स्कूल के संचालक शहादत ने नाबालिग छात्रा से दो महीने तक दुष्कर्म किया। वह छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने रोक लेता था। उसने छात्रा को धमकी दी थी कि किसी को बताएगी, तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहन की हत्या कर लाश नहर में फिंकवा देगा।

TAJA REPORT: छात्रा को मोबाइल सिखाने के बहाने मौलवी करता रहा रेप, ऐसे खुली  पोलछात्रा गुमसुम रहने लगी और स्कूल जाने से मना करने लगी, तो मां को शक हुआ। बेटी से पूछताछ के बाद संचालक की घिनौनी करतूत उजागर हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शहादत फरार है। मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक आरसी पंत ने बताया, जांच में पता चला है कि संचालक ने पहले छेड़खानी की थी। छात्रा चुप रही, तो दुष्कर्म किया। शहादत ने उसे मोबाइल फोन दिलाने का झांसा भी दिया था।

मौलवी भी है शहादत…चला रहा मदरसा

पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है। लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है। स्कूल की मान्यता छठी कक्षा तक की है, पर आठवीं तक कक्षाएं चलती हैं। पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी है।

 

Report By :- MAHI GUPTA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गाजियाबाद

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309