Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस ने चुटकियों में रातु हत्याकांड का किया खुलासा ! 2 एकड़ जमीन के लिए रवि का हुआ था मर्डर…. मुख्य आरोपी कुणाल गिरफ्तार…. थाना प्रभारी रामनरायण होंगे सम्मानित

0 539

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पुलिस ने इस मामले में तुंरत कार्रवाई करते हुए इस कांड का खुलासा कर लिया है।  इस कांड का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे। – चंदन कुमार सिन्हा,एसएसपी रांची

रांची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार को आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। जमीन कारोबारी कुणाल ने पुराने विवाद और हालिया पारिवारिक अपमान का बदला लेते हुए दो जमीन कारोबारी रवि कुमार साहू और बलमा पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में रवि साहू की मौके पर ही मौत हो गई, 

ग्राम झखराटांड़, रातू हत्याकांड में शामिल  सभी 6 अपराधी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
दिनांक 07/09/25 की रात्री को रातू थाना अंतर्गत ग्राम झखरा टाँड में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति रवि कुमार , केरेडारी ,हजारीबाग की  हत्या कर दी गई थी तथा एक दूसरा व्यक्ति बलमा ग्राम -झकरा टांड घायल हो गया था । इस मामले में घटना को करवाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार , ग्राम -चकमे , थाना -बुड़मू  तथा इसके साजिश में शामिल  1) बबलू गोप, ग्राम  बन गाँव 2)लालमोहन कुमार , ग्राम -चकमे ,दोनों  थाना बुड़मू  एवं  घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर 1)इमरोज़ अंसारी , ग्राम ढौठटोली ,थाना माण्डर,  2) श्रीचन्द प्रजापति, ग्राम चकमे , 3)विजय  महतो , ग्राम मुरुपिरी दोनों थाना बुड़मू को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है ।

Hero Imageएसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आठ माह पहले जमीन के एक सौदे को लेकर बलमा ने कुणाल के पिता के साथ मारपीट की थी। मामला यहीं नहीं रुका 10 दिन पहले कुणाल ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये उधार लिए थे, जिस पर बलमा ने ताना मारते हुए उस व्यक्ति से कहा कि अगर हिम्मत है तो पैसे वापस लेकर दिखाओ। इसी बात को लेकर बलमा और कुणाल की पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद से ही कुणाल ने बलमा को सबक सिखाने की ठान ली थी। जानकारी के अनुसार रविवार को कुणाल अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बलमा की तलाश में निकला।

जानकारी के मुताबिक, बलमा अपनी पड़ोसी सरिता देवी के घर के बाहर, अपने साथी रवि के साथ शराब पी रहा था। मौका पाकर उसने कुणाल ने वहां पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बलमा तो घायल हो गया, लेकिन रवि जो उस वक्त शराब पी रहा था, गोली लगने से मौके पर ही मारा गया।

रांची में बदमाश का तांडव, घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना, पीछा करने वाले दूसरे शख्स पर भी की फायरिंगपूर्व नियोजित थी साजिश, अपराधियों को थी पूरी जानकारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुणाल और उसके साथियों को उनके लोकेशन की सटीक जानकारी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना से पहले दो संदिग्धों को बाइक से क्षेत्र में घूमते देखा गया था। इससे स्पष्ट है कि हमलावरों ने वारदात की पूरी योजना पहले ही बना रखी थी।

पुलिस को मिले पांच खोखे, एफएसएल टीम ने की जांच

घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी गोलियां चलाई गईं। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल से एक लाल रंग की बुलेट बाइक भी बरामद की गई है।

BIG BREAKING: रांची के रातू रोड में गोलीबारी, एक की मौत की खबरबलमा का बयान अभी बाकी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

घायल बलमा का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन पुलिस को उसके होश में आने के बाद पूरे मामले का विस्तृत ब्योरा मिलने की उम्मीद है। बलमा चतरा जिले के टंडवा प्रखंड का रहने वाला है और रांची में जमीन कारोबार करता है। उसके पिता का नाम किशुन गोप है, जबकि मां प्रखंड मुख्यालय में सफाईकर्मी हैं। मृतक रवि भी टंडवा का ही रहने वाला था। जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ था। बलमा कुछ दिनों से बुढ़मू इलाके में रह रहा था।

राजबलम का चल रहा था जमीन विवाद

मिली जानकारी की अनुसार राजबलम गोप का गांव के कुछ लोगों के साथ दो एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है. उसे कई बार धमकी मिल चुकी है. मृतक रवि कुमार के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह जमीन कारोबारी था और गोप के साथ ही रहता था. विवादित जमीन का राजबलम ने वर्षों पूर्व नामकुम के व्यवसायी से एग्रीमेंट कर दिया. इसके बाद से वह विरोधियों की नजर में चढ़ गया है. एक स्थानीय जमीन कारोबारी ने ऊंची रेट देकर जमीन की रजिस्ट्री करायी थी. कुछ दिनों से उक्त भूखंड में चहारदीवारी खड़ी की जा रही है. घायल अवस्था में थाना पहुंचे राजबलम ने बताया कि उसे उक्त जमीन के सेटलमेंट के लिए चार चक्का का ऑफर मिला था, पर जमीन नहीं दी, तो यह घटना घटी.

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309