Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पंकज के इश्क में: सो रहे पति का चुन्नी से घोंट दिया गला, ममता ने हमेशा के लिए राजकुमार को रास्ते से हटाया

0 541

CRIME DESK, NATION EXPRESS, ग्रेटर नोएडा

पत्नी ने शराब के नशे में सो रहे पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। देवला गांव में बृहस्पतिवार रात हुई वारदात को छुपाने के लिए महिला शुक्रवार सुबह पति की हत्या कर दिए जाने का शोर मचा दिया। मामला संदिग्ध लगने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें महिला ने हत्या की बात कुबूल कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही है।

एक दूसरे की बाहों में देख पति ने खोया आपा, उठाया खौफनाक कदम

- Advertisement -

देवला गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी ममता के साथ रहता था। ममता एक कंपनी में कार्य करती थी। पुलिस के अनुसार ममता का कंपनी में कार्य करने वाले युवक पंकज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजकुमार को लग गई थी। राजकुमार शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर घर आता और ममता के साथ मारपीट करता था। पंकज से शादी करने के लिए ममता ने राजकुमार से तलाक लेने के लिए कहा। राजकुमार तलाक लेने के लिए तैयार नहीं था। बृहस्पतिवार की शाम राजकुमार शराब पीकर आया और उसने ममता के साथ मारपीट की। राजकुमार देर रात चारपाई पर सो गया। ममता ने राजकुमार के सोते हुए चारपाई से हाथ पैर बांध दिए और दुपट्टे से गला घोटकर मार डाला। 

प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, घर पहुंचे पति ने चुपके से देखा अंदर का नजारा और फिर... - premi ke sath room ke andar thi patni ghar pahunche pati ne

सुबह रोते हुए ममता घर से बाहर निकली और मोहल्ले के लोगों को बताया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गले पर निशान देखा। सख्ती से पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने पति की हत्या की बात कबूली। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि महिला ने पूछताछ में अपने पति की हत्या करने की बात कबूली है। जिस चुन्नी से राजकुमार की हत्या की गई थी उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस हत्या की साजिश की पड़ताल करेगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309