रांची के इस्लामनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी असहर दानिश गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस-एटीएस की संयुक्त कार्रवाई
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी रांची में बुधवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।
राजधानी रांची से एक बार फिर आतंकी कनेक्शन सामने आया है। दरअसल आज सुबह-सुबह झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस के द्वारा रांची के लोअर बाजार स्थित इस्लामनगर के तब्रक लॉज में छापेमारी की गई कई घंटे की चली इस छापेमारी के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने हिरासत में लिया है है। पुलिस ने लॉज से कई लिक्विड के समान डिजिटल दस्तावेज और एक हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दानिश के आतंकी संगठन से जुड़े होने और आईएसआईएस के लिए सक्रिय रहने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी की है। यहां से एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने की कोशिश में हैं।
- Advertisement -
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड की राजधानी रांची में आईएसआईएस का ISIS का संदिग्ध आतंकी असहर दानिश शरण लिए बैठा हुआ है। इसके बाद देर रात दिल्ली पुलिस रांची पहुंची और झारखंड एटीएस की मदद से रांची के इस्लामनगर में छापेमारी की गई। जब टीम लॉज पहुंची तो तीसरे ताले पर छापेमारी के दौरान व्यक्ति के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया जिसके बाद और भी छानबीन की गई तो उसके पास कई सारे डिजिटल उपकरण डिजिटल दस्तावेज और एक छोटा सा लिक्विड भी बरामद किया गया है जो बताया जा रहा है कि किसी प्रकार का विस्फोटक था। फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया है, फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट लेकर ट्रेजेडी डिमांड पर दिल्ली भेजने की योजना बना रही है।
आपको बता दे कि झारखंड में समय-समय पर आईएसआईएस कनेक्शन सामने आया है। हाल के समय में झारखंड एटीएस ने आईएसआईएस कनेक्शन में करीब करीब 5 से 10 लोगों को अपने हिरासत में लिया है जिन्होंने कबूल किया है कि वह आईएसआईएस से मुख्य तौर पर जुड़े हुए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और इसी बीच आज सुबह झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की मदद से एक और आईएसआईएस संगठन से जुड़ा व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया गया है फिलहाल अब देखना होगा कि जिसे हिरासत में लिया गया है उसकी पूरी प्लानिंग क्या थी आखिर कब से इस इस का संगठन में था, वह बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। वहीं सूचना के बाद से सुबह से ही इस्लामनगर की स्थिति तनावपूर्ण है लोग भयभीत है क्योंकि लगातार झारखंड एटीएस राज्य सरकार की पुलिस और दिल्ली पुलिस लगातार गस्ती कर रही है और लॉज के अंदर छापेमारी लगातार जारी है।

-
रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
-
गिरफ्तार युवक का नाम असहर दानिश, तबरक लॉज से हुई गिरफ्तारी
-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
-
पलामू में भी छापेमारी, एक व्यक्ति हिरासत में
-
सुरक्षा एजेंसियां कर रही गहन पूछताछ
दानिश के खिलाफ दिल्ली में दर्ज है मामला
रांची के पकड़ा गया असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है. दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई. वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है. इस पूछताछ से और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे उसके नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाया जा सके
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI