Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सावधान : लगने वाला है ज़ोर का झटका, 12 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! मुश्किल भरे हैं अगले 11 दिन

0 426

BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है. आने वाले 11 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में इस बात की चर्चा की गई है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक खुदरा ईंधन विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम 16 मार्च तक 12 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ाने की जरूरत है. तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लें तो 15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि की जरूत है.

Women Job On Petrol Pump First Time In Moradabad - उम्मीद का उजियारा :  लॉकडाउन में रोजगार पर लगा ताला तो महिलाओं ने परिवार संभाला - Moradabad News

- Advertisement -

ब्रोकरेज कंपनी जे.पी. मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘अगले हफ्ते तक राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे. अनुमान है कि इसके बाद ईंधन की दरें दैनिक आधार पर बढ़ सकती हैं.’’आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होनी है.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘तीन मार्च, 2022 को वाहन ईंधन का शुद्ध विपणन मार्जिन शून्य से नीचे 4.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में अब तक यह 1.61 रुपये लीटर है. हालांकि ईंधन के मौजूदा अंतररराष्ट्रीय मूल्य पर 16 मार्च को शुद्ध मार्जिन घटकर शून्य से नीचे 10.1 रुपये प्रति लीटर और एक अप्रैल को शून्य से नीचे 12.6 रुपये लीटर तक जा सकता है.’’

 

कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही

पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के मुताबिक, भारत जो कच्चा तेल खरीदता है उसके दाम तीन मार्च को 117.39 डॉलर प्रति बैरल हो गए. ईंधन का यह मूल्य वर्ष 2012 के बाद सबसे ज्यादा है.

Report By :- SNEHA TIWARI, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309