Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BJP नेता की हत्या के विरोध में रांची बंद असरदार ! सड़क पर उतरे लोग, दुकानों का शटर डाउन, अधिकतर स्कूल बंद, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हिरासत में

0 247

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में बुधवार को कांके थाना से महज 100 कदम की दूरी पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है। शहर के चौक-चौराहों पर भाजपा के समर्थक और नेता उतरे हैं। जगह-जगह टायर जला कर प्रदर्शन हो रहा है। पिस्का मोड़ में केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए हैं।

 

- Advertisement -

वहीं हरमू से भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को उनके घर से पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है। पिस्का मोड़, हरमू रोड, किशोरगंज चौक, कचहरी चौक, मेन रोड सहित शहर के तमाम इलाके बंद कराए जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है।

रांची की सड़कों पर बंद का दिख रहा असर। दुकानें बंद। ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी - Dainik Bhaskar

सड़कों पर उतरे नेताओं को हिरासत में लिया गया

किशोरगंज चौक पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने नेताओं को अरेस्ट किया है। उन्हें पीसीआर में बैठा कर ले जाया गया है। किशोरगंज चौक से 6 से अधिक नेताओं को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया है। यहां सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है। एक अपराधी को अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

रांची बंद की कुछ तस्वीरें देखें…..

बंद

बंद

बंद

अनिल महतो हत्याकांड: बीजेपी का झारखंड बंद, प्रतुल शाहदेव हिरासत में - Bihar Jharkhand News - 22Scope News

बंदकई पार्टियों ने बंद का किया समर्थन

इस बंदी को जदयू, लोजपा, जेकेएलएम सहित कई पार्टियों ने समर्थन दिया है। रांची बंद को देखते हुए कई स्कूलों ने कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं पुलिस ने की संयम बरतने की अपील की है। जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखने की बात कही गई है। वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड में है।

ऐसे घटी गोली मारने की पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनिल होटल की बेंच पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा। दूसरा कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। शूटर ने आते ही अनिल के सिर में सटाकर गोली मारी दी। इसके बाद बाइक पर बैठे दूसरे साथी के साथ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों अपराधियों का पीछा किया।

अपराधी ने अनिल टाइगर के सिर में गोली मारी थी।पुलिस भी अपराधियों के पीछे लग गई। लोगों ने रिंग रोड में सुकुरहुटू आईटीबीपी कैंप के पास टक्कर मारकर अपराधियों की बाइक गिरा दी। दोनों अपराधी फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। तभी पुलिस ने फायरिंग की, जो एक शूटर की जांघ में लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रोहित वर्मा के रूप में हुई। जबकि अमन सिंह फरार होने में सफल रहा।

सुभाष की हत्या में अनिल के शामिल होने का शक

गिरफ्तार शूटर रोहित वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका साथी भी शूटर है। जनवरी में लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में सुभाष जायसवाल की हत्या हुई थी। सुभाष का नाम पंडरा में हुए 13 लाख रुपए लूटकांड में आया था। वह और उसका साथी सुभाष जायसवाल के करीबी थे। हमें शक था कि सुभाष की हत्या में अनिल टाइगर भी शामिल था। इसलिए अनिल टाइगर को मार डाला।

रोहित नाम के शूटर को पुलिस और स्थानीय लोगों ने पीछा कर के पकड़ा
रोहित नाम के शूटर को पुलिस और स्थानीय लोगों ने पीछा कर के पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक ​नवीन जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, जेकेएलएम नेता देवेंद्र महतो सहित कई दलों के नेता रिम्स पहुंचे। उन्होंने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

कांके के खटंगा के रहने वाले थे अनिल

अनिल टाइगर मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के खटंगा के रहने वाले थे। वे कोकर के खोरहाटोली स्थित शंकर कंपाउंड में दूसरे मकान में रहते थे। अनिल के परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अपने कोकर स्थित आवास से निकले थे। उनके मोबाइल पर कुछ नंबर से कॉल आ रहे थे। पुलिस उन सभी नंबरों की भी जांच कर रही है। अनिल कांके में रामनवमी की तैयारी भी कर रहे थे।

Ranchi Crime News: होटल में बैठ कर गेम खेल रहे थे, तभी होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ...वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांके पहुंचे। थाना से महज 100 कदम की दूरी पर कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास अपने साथियों के साथ चाय दुकान में बैठे थे। कुछ लोग मंदिर के पास झंडा लगा रहे थे। इसी बीच एक युवक मौके पर पहुंचा और पिस्टल निकाल कर अनिल टाइगर के सिर में गोली मार दी। अनिल वहीं पर गिर गए। उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA / HEENA KHAN, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309