Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मोहब्बत के शहर में मोहब्बत का कत्ल ! आगरा में प्रेमिका ने दूसरे बॉयफ्रेंड से करवा दी पहले प्रेमी की हत्या

0 230

CRIME DESK, NATION EXPRESS, आगरा

लव ट्रायंगल में मर्डर: खाला की बेटी के इश्क में हैवान बना युवक, कर डाली दिल दहलाने वाली वारदात

मोहब्बत के शहर आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में स्थित जोनल पार्क के पास मिले ऑटो ड्राइवर के शव मामले में लव ट्राइगल में हत्या की गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ब्लाइंड मर्डर की कड़ियां जोडकर एक आरोपी को दबोच लिया है. आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया है. डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने सोमवार को बताया कि प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

- Advertisement -

Agra News: In Agra, girlfriend along with her ex-boyfriend murdered a young  man…#agranews – Agraleaks

झाड़ियों में मिला था शव

बता दें कि शुक्रवार रात पुलिस को जोनल पार्क के पास खून से सना ऑटो और पास की झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था. जिसकी पहचान जगदीशपुरा थाना के बोदला निवासी बिलाल उर्फ भइये के रूप में हुई थी. बिलाल उर्फ भइये की गला रेत कर हत्या की गई थी. उसके हाथ की नसें भी काटी गईं थी. बिलाल के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए टीमें लगाईं थी. जिसमें ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पुलिस टीमों ने एक संदिग्ध आरोपी आमिर खान को सर्किट हाउस गेट के पास से गिरफ्तार किया.

प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी से कराया मर्डर 
गिरफ्तार आमिर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि फरमान पुत्र अहमद हसन निवासी- बाग राजपुर पक्की सराय थाना ताजगंज आगरा से अभियुक्त की दोस्ती पिछले करीब 10 वर्षो से है, दोनों टंकी वाले पार्क के पास पत्थर की पच्चीकारी का काम करते थे. अभियुक्त अब चमरौली में पत्थर का काम करता है तथा फरमान पिछले काफी समय से कार डेकोरेशन का काम प्रतापपुरा चौराहे के पास करता है। लगभग 5-6 वर्ष पहले से फरमान अपनी मौसी की लडकी से प्रेम संबध में था तथा बातचीत करता था. इस बात की जानकारी आमिर को भी थी. लगभग 15 दिन पहले फरमान ने आमिर को बताया कि मेरी मौसी की लडकी एक लडके से और रिलेशनशिप में है, जिसका नाम- बिलाल है जो शहीद नगर का रहने वाला है तथा ओटो चलाता है. उसने बताया कि बिलाल अब फरमान की प्रेमिका को काफी तंग व परेशान कर रहा है. फरमान की प्रेमिका अब बिलाल के साथ नहीं रहना चाहती है।
आगरा में ऑटो ड्राइवर की लव ट्राइगल में हत्या, गर्लफ्रेंड ने पूर्व प्रेमी और  मौसी के बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, ये थी वजहपूर्व प्रेमी के साथ प्रेमिका ने रची साजिश 
तब अभियुक्त आमिर खान, फरमान व फरमान की प्रेमिका ने बिलाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, फरमान की प्रेमिका द्वारा अभियुक्त- आमिर खान तथा फरमान को बिलाल के ऑटो का नम्बर तथा मोबाईल नम्बर आदि उपलब्ध कराये गये. उसके बाद फरमान ने बिलाल के आस-पास घूमकर उससे बात-चीत करना चालू किया तथा काम आदि दिलाने के बहाने से उससे दोस्ती कर ली. 20 जून को आमिर खान तथा फरमान, फरमान की प्रेमिका को बताकर सीएनजी पेट्रोल पम्प के पास आये जहाँ पर अक्सर बिलाल अपना ऑटो लेकर खड़ा होता था. दोनों अभियुक्तों ने बिलाल के साथ काम के सिलसिले में बातचीत करने तथा पार्टी के बहाने से बिलाल के ऑटो में बैठकर जोनल पार्क चौपाटी की तरफ चल दिये. रास्ते में अभियुक्त ने ऑटो से उतर कर दुकान से नमकीन व पानी की बोतल, सिगरेट तथा डिस्पोजल गिलास आदि सामान खरीदे थे और बिलाल व फरमान ओटो में ही बैठे रहे. फिर तीनों लोग जोनल पार्क चौपाटी के सामने सूनसान पडी जगह पर ओटो खड़ा करके शराब पार्टी करने लगे।
सबक सिखाने की ठानी थीः डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आमिर खान ने पूछताछ में खुलासा किया कि फरमान पुत्र अहमद हसन निवासी बाग राजपुर पक्की सराय से 10 साल पुरानी दोस्ती है. दोनों पत्थर की पच्चीकारी का चमरौली में काम करते थे. अब फरमान कार डेकोरेशन का काम प्रतापपुरा चौराहे के पास करता है. फरमान के अपनी मौसी की लड़की से छह साल प्रेम संबंध थे. 15 दिन पहले फरमान ने मुझे बताया कि उसकी मौसी की लड़की ईशा अब बिलाल नाम के आटो ड्राइवर के साथ रिलेशनशिप में है. बिलाल से उसकी प्रेमिका परेशान व तंग आ चुकी है, उसे सबक सिखाना है.

Pin by Amna Hocane on Couple Photos | Muslim couple photography, Cute  muslim couples, Muslim couplesयूं बिगड़ी ईशा और बिलाल की शादी की बातः एसीपी ताजगंज सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि आरोपी आमिर ने पूछताछ में खुलासा किया कि बिलाल और ईशा निकाह करना चाहते थे. मगर, ईशा के परिजन उसकी कम पढा लिखा होने पर शादी को तैयार नहीं थे. जबकि ईशा नर्सिंग का कोर्स कर रही थी. परिवार के निकाह के इनकार पर ईशा को भी लगा कि बिलाल के साथ जिंदगी नहीं कट पाएगी. जबकि, पूर्व प्रेमी फरमान उससे निकाह करना चाहता था. इस पर ईशा ने पूर्व प्रेमी बिलाल के साथ मिलकर बिलाल को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की. जिसमें आमिर को भी शामिल किया. ईशा ने ही बिलाल का फोटो, ऑटो का नंबर, मोबाइल नंबर दिया था. जिसके बाद आमिर और फरमान ने बिलाल को अपने जाल में फंसाने में जुट गए. उसके ऑटो में बैठे और उससे बातचीत कर दोस्ती कर ली.

कॉल करके दी थी बिलाल की सूचनाः पुलिस की पूछताछ में आमिर ने बताया कि बिलाल के फतेहाबाद रोड सीएनजी पेट्रोल पंप जाने की सूचना ईशा ने फरमान को दी थी. जहां पर ही बिलाल अपना ऑटो खड़ा करके अक्सर शराब पार्टी करता था. जिस पर मैं और फरमान सीएनजी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पार्टी के बहाने से बिलाल के ऑटो में बैठकर जोनल पार्क चौपाटी की तरफ ले गए. बिलाल ने शराब पीने के लिए नमकीन व पानी की बोतल, सिगरेट तथा डिस्पोजल गिलास समेत अन्य सामान खरीदा. जोनल पार्क चौपाटी के सामने सूनसान पड़ी जगह पर ऑटो खड़ा करके शराब पार्टी करने लगे. बिलाल को अधिक शराब पिलाई. जब उसे अधिक नशा हुआ तो फिर ऑटो में ही उसके सिर पर पत्थर मारा. जिससे बिलाल बेहोश हो गया. इसके बाद हम दोनों ने पैर से घसीटकर झाड़ियों में फेंका. उसकी सांसे चलने पर उसके हाथ की नस और गला काटा. उसे तड़पा-तड़पा कर मारा. पुलिस ने आमिर की निशानदेही पर ब्लेड और चाकू बरामद कर लिए हैं.

सोनम रघुवंशी कार नहीं रोडवेज बस से आई थी गाजीपुर, बनारस से जाना चाहती थी  गोरखपुर, संग में सफर करने वाली लड़की ने खोले कई राजहत्यारोपी को किया अरेस्ट 
पुलिस ने सोमवार को इस हत्या का खुलासा करते हुए सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी आमिर खान पुत्र जहीर खान को सर्किट हाउस के गेट के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ी पत्तियों के नीचे से एक ब्लेड जिस पर खून लगा है तथा थोड़ी आगे प्लाट की बाउन्ड्री के पास पेड़ों के नीचे से झाडियो में से 01 छुरी (आलाकत्ल) बरामद की गयी।
नशे में की हत्या
जब बिलाल अधिक नशे में हो गया तो दोनों अभियुक्तों ने मौका पाकर प्लान के अनुसार ईट से बिलाल के सिर पर जोरदार प्रहार कर उसे बेहोश कर दिया तथा उसे पार्क के अन्दर ले जाकर छुरी व ब्लेड से उसकी गर्दन तथा हाथों को काटकर उसकी हत्या कर शव को वही छिपा दिया तथा छुरी व ब्लेड को अभियुक्त ने घटना स्थल के पास पार्क में एक पेड़ के नीचे छिपाकर वहाँ से दोनों अभियुक्त फरार हो गये. अभियुक्त से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज से प्रकाश में आये शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:- 
आमिर खान पुत्र जहीर खान निवासी टीले वाली दरगाह हरी मजार के पास शहीद नगर थाना सदर बाजार आगरा
Report By :- NAINA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, आगरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309