Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

5 का पहाड़ा बन गया ‘नफरत’ का अखाड़ा : टीचर का ‘नफरती’ टॉर्चर !! क्लास के सभी बच्चों से टीचर ने मुस्लिम बच्चे को मरवाए थप्पड़, प्रशासन ने दिया जांच का आदेश,

0 501

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

यूपी के मुजफ्फरनगर में महिला टीचर की शर्मनाक करतूत, मुस्लिम छात्र को बच्चों से पिटवाया, राहुल गांधी बोले- इससे बुरा कुछ नहीं

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विशेष समुदाय के छात्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वीडियो में महिला टीचर तृप्ता त्यागी एक बच्चे को क्लास के अंदर बाकी छात्रों से बारी-बारी से पिटवा रही है. इस बीच, पीड़ित छात्र के पिता का बड़ा बयान सामने आया है. टीवी9 भारतवर्ष से खास बात करते हुए पीड़त छात्र के पिता ने कहा कि टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन हम ये नहीं चाहते कि गांव में हिंदू-मुस्लिम का कोई माहौल बने. धर्म की वजह से मेरे बच्चे की पिटाई नहीं हुई है, लेकिन इस तरह से बच्चे को पीटना सही नहीं है

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जिस बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अब उस पीड़ित बच्चे का बयान भी सामने आ गया है. पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसे 5 का पहाड़ा सही से याद नहीं था. क्लास में पहाड़ा सुनाते समय एक-दो गलती निकल गई थी. इसी को लेकर मैडम ने क्लास के सभी छात्रों से उसकी पिटाई करने को कहा. पीड़ित बच्चे ने कहा कि मुझे करीब एक घंटे तक पीटा गया. मारने वाले बच्चे कौन थे? मुझे उनके नाम नहीं पता हैं.

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक पब्लिक स्कूल का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गया. वीडियो में एक टीचर क्लासरूम में चेयर पर बैठी है. सामने रोता-बिलखता एक मासूम छात्र खड़ा है. क्लास में बैठे छात्र एक-एक कर टीचर का आदेश का पालन कर सामने खड़े छात्र पर थप्पड़ की बरसात कर रहे हैं. इस वीडियो में पिट रहा छात्र विशेष समुदाय से है. जब इस बात की जानकारी आम लोगों को हुई तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो और तेजी से वायरल होने लगा. लोग तरह-तरह की बातें भी करने लगे.

धर्म की वजह से पिटाई नहीं', मुजफ्फरनगर वीडियो मामले में बच्चे के पिता का  बड़ा बयान | Muzaffarnagar video case child father statement not beat  because of religion | TV9 Bharatvarsh

यह मामला बेहद गंभीर है. इस वीडियो में टीचर की नफरत का ऐसा टॉर्चर है, जिसे देख हर कोई गुस्से में है. दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्तिथ गांव खुब्बापुर के पब्लिक स्कूल का ये वीडियो वायरल हुआ है.

टीचर के साथ-साथ स्कूल की प्रबंधक भी है टीचर

वीडियो में दिख रही कुर्सी पर बैठी महिला का नाम तृप्ता है. जो नेहा पब्लिक स्कूल की टीचर होने के साथ-साथ स्कूल की प्रबंधक भी है. वीडियो में ये टीचर एक छात्र को क्लास में खड़ा कराकर क्लास के बच्चों से पिटवा रही है. बच्चो को बारी बारी से बुलाकर मासूम छात्र को जोर से थप्पड़ मारने का तालिबानी फरमान सुना रही है. बच्चे भी अपनी टीचर का आदेश का बखूबी पालन करते हुए थप्पड़ मारने लगते हैं. सामने खड़ा रोता-बिलखता मासूम छात्र टीचर की नफरत का टॉर्चर झेल रहा है.

पीड़ित छात्र का पिता नहीं चाहता कोई कार्रवाई

मासूम छात्र का कसूर सिर्फ इतना है कि ये विशेष समुदाय से है. ये बस अपनी तृप्ता मैडम की नफरत का शिकार हो रहा है. वहीं, पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि घटना उनके बच्चे के साथ हुई है. वह किसी पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. उनका फैसला हो गया है. स्कूल की तरफ से उनकी सारी फीस वापस कर दी गई है. अब वह अपने बच्चों को वहां नहीं पढ़ना चाहते हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डीएम ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर स्कूल में छात्र के साथ पिटाई करने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी शनिवार को बीएसए कार्यालय में पहुंचेंगे. दोनों पर पक्षों यानी स्कूल मैनेजमेंट और छात्र के परिजनों को बुलाया गया है. पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

https://twitter.com/srinivasiyc/status/1695125465152000104?s=20

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा कि स्कूल जैसे पवित्र स्कूल में भी नफरत फैल गई है. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भारत का भविष्य होते हैं. हम सबको मिलकर मोहब्बत सिखानी होगी.

छात्र की पिटाई के मामले में महिला टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित बच्चे के पिता ने दी तहरीर - muzaffarnagar news case filed against female teacher for beating student-mobile

वायरल वीडियो की हो रही जांच

खतोली के सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला टीचर एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाने की बात सामने आई है. इस मामले को संज्ञान लेते में वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है. शुरुआती तौर पर जो तथ्य सामने आए हैं.

घर पर ही संचालित हो रहा स्कूल

उसके अनुसार वीडियो मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है. जहां एक महिला टीचर अपने घर में स्कूल संचालित कर रही है. इसी स्कूल के कक्षा का यह वीडियो है. जिसमें महिला टीचर एक बच्चे को दूसरे बच्चों से उसके स्कूल का काम न करने पर पिटवाया जा रहा है. कुछ आपत्तिजनक बातें उसे वीडियो में बोली जा रही हैं. इसको संज्ञान में लेते हुए सभी संबंधित से बात की गई है. इस मामले में तहरीर प्राप्त की जा रही है. जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश : महिला टीचर ने मुस्लिम छात्र को क्लास के अन्य बच्चों से पिटवाया, वीडियो सामने आने के बाद चौतरफा रोष

वहीं, इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें बच्चों से एक बच्चे की पिटाई कराई जा रही है. वीडियो में दो टीचर दिखाई दे रहे हैं. उसमें एक टीचर है व दूसरा क्लियर नहीं है कि वह कौन है? वीडियो में दिख रहे दोनों टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

Report By :- AFSHA ANJUM / BHAVNA JAIN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309