खरसीदाग ओपी प्रभारी और मुंशी पर युवक के साथ मारपीट का आरोप बेबुनियाद, किसी के बहकावे में आकर दोनों युवकों ने लगाया आरोप
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पोखर टोली में हुए सेना के जवान की पत्नी से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पूछताछ के लिए बुलाकर पुलिस ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है,
गौरतलब है कि पिछले दिनों नामकुम थाना क्षेत्र के में एक सैनिक की पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसके बाद नामकुम थाना पुलिस और खरसीदाग ओपी मैं गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, इसी बीच विकास मुंडा और दीपक मुंडा को बड़ा बाबू ने फोन कर 19 जून की सुबह साढ़े ग्यारह बजे फोन कर उन्हें खरसीदाग ओपी बुलाया गया जब उन्होंने थाने बुलाने का कारण पूछा तो बताया गया कि सामुहिक दुष्कर्म मामले में पूछताछ करनी है. पुलिस को शक था कि यह गैंगरेप में शामिल हो सकते हैं खरसीदाग ओपी के बड़ा बाबू और मुंशी ने गैंग रेप की घटना के बारे में उन दो युवकों से जानना चाहा की क्या वह लोग भी इस घटना में शामिल थे उन लोग दोनों से पुलिस ने काफी कड़ाई से पूछताछ किया लेकिन जब पुलिस को लगा की गैंगरेप में इन दोनों युवक शामिल नहीं है तो उन्हें शाम चार बजे छोड़ा गया छोड़ दिया गया !
- Advertisement -

उसके बाद दीपक मुंडा और विकास मुंडा ने खरसीदाग ओपी से निकलने के बाद बड़े आराम से घर चले गए, खरसीदाग ओपी प्रभारी का कहना है कि इन दोनों युवकों के साथ कड़ाई से पूछताछ तो की गई थी लेकिन उन्हें हाथ तक नहीं लगाया गया था और ना ही एक थप्पड़ मारा गया था लेकिन पता नहीं थाना से निकलने के बाद इन दो युवकों को क्या सूझा के इतना गंभीर आरोप हम लोगों पर लगा दिया ऐसा लग रहा है कि हम लोग राजनीतिक का शिकार हो गए हैं इन दो युवकों को जरूर किसी ने बहला फुसला कर हम लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट का लिखित शिकायत किया गया है जबकि हम लोगों ने उसके साथ किसी तरह कभी कोई मारपीट नहीं किया था, दोनों किसी के बहकावे में इस तरह से कर रहें हैं.
क्या है पूरा मामला

दरअसल, महिला की लाल खटंगा के पोखरटोली में जमीन है। वहां वह रहकर घर बनवा रही थी। उसी निर्माणाधीन घर में वह अपने सात साल और चार माह के बच्चे के साथ रह भी रही थी। जानकारी के मुताबिक, 27 मई की रात 12 से एक बजे के बीच चार युवकों ने महिला को बंधक बना कर उसके साथ गैंगरेप किया। 28 मई की सुबह पीड़ित की बहन का फोन उसके घर के बगल में रहने वाले युवक के पास आया। बहन से दीदी से बात कराने की बात कही। इसके बाद जब युवक पीड़ित महिला के घर पहुंचा तो महिला ने सारी बात बताई।
पीड़ित महिला के मुताबिक, रात में लाइट कटी हुई थी। वह पानी लेने निकली थी कि दो युवक जबरन घर में घुस गए। इसके बाद युवकों ने धमकी भी दी की अगर शोर मचाया तो बच्चों को मार देंगे। इसके बाद दोनों युवकों ने दो अन्य युवकों को बुला लिया और घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले और मोबाइल भी तोड़ दिया था।

ठेका देने को लेकर हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह पर घर बन रहा है, वहां के कुछ स्थानीय युवकों के साथ सेना के जवान और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। युवकों का कहना था कि हम लोग स्थानीय हैं, ऐसे में घर बनाने का ठेका हमें दिया जाए। काफी विवाद के बाद सेना के जवान ने युवकों को ठेका भी दे दिया था। पर निर्माण के दौरान गड़बड़ियों की वजह से मकान बनाने का ठेका वापस ले लिया था। इस वजह से भी युवक नाराज थे। आशंका है कि उन्हीं युवकों ने घटना को अंजाम दिया होगा।
संदिग्धों की हुई है गिरफ्तारी
घटना की जानकारी होने के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने कुछ स्थानीय संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के मुताबिक जहां पीड़ित महिला का घर है, उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरा नहीं है। आशंका है कि महिला को अकेला पाकर स्थानीय लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Report By :- ANAMIKA JHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI