Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल, यूनिवर्सिटी, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, जू और सभी पार्क बंद, मार्केट-मॉल शाम 5 बजे तक खुलेंगे

0 738

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

हरियाणा में SEMI-LOCKDOWN: स्कूल-कॉलेज बंद, शादी में सिर्फ 50 लोग; गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 5 जिलों में शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी मार्केट

बंगाल-हरियाणा में स्कूल-काॅलेज बंद, मुंबई-दिल्ली में कोरोना विस्फोट

सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम करेंगे. साथ ही सभी प्रशासनिक मीटिंग वर्चुअली आयोजित किये जायेंगे.

राज्य में “नो मास्क-नो सर्विस” का सख्ती से होगा पालन

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सारे स्कूल, काॅलेज, यूनिवर्सिटी, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, जू और सभी पार्क को बंद कर दिया जायेगा. यह आदेश कल सोमवार से प्रभावी होगा. यह जानकारी बंगाल के चीफ सेक्रेटरी एचके द्विवेदी ने आज न्यूज एजेंसी एएनआई को दी.

- Advertisement -

उन्होंने आदेश दिया कि सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम करेंगे. साथ ही सभी प्रशासनिक मीटिंग वर्चुअली आयोजित किये जायेंगे.

Maharashtra Schools & Colleges: 'स्कूल-कॉलेज शुरू रखना है या बंद, स्थितियों  को देख कर जल्द होगा फैसला', महाराष्ट्र के मंत्री का अहम बयान | Maharashtra  schools and colleges ...गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं, जबकि दिल्ली में छह हजार से अधिक मामले सामने आये हैं. हरियाणा में भी बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूल-काॅलेजों को बंद कर दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्राॅन के 1,525 मामले सामने आये हैं. कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने आशंका जतायी है कि भारत में तीसरी लहर आ चुकी है, वैसे भी एक्सपर्ट्‌स लगातार यह कह रहे थे कि देश में जनवरी से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे और फरवरी में यह पीक पर होगा.

हरियाणा में SEMI-LOCKDOWN:

यहां ब्‍यूटीशियन की इनकम है 80 हजार, पार्लर की नौकरी छोड़ घर से कर रहीं  बिजनेस | Zee Business Hindiहरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर प्रदेश में सभी निजी और सरकारी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर, आंगनबाड़ी, क्रेच 12 जनवरी तक बंद कर दिए हैं। साथ ही शादी-समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने की संख्या भी सीमित कर दी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत और पंचकूला जिलों में विशेष सख्ती बरतते हुए शाम 5 बजे मार्केट बंद करने के आदेश दिए गए।

हरियाणा सरकार ने महामारी सुरक्षा अलर्ट के तहत यह गाइडलाइन 2 जनवरी से 12 जनवरी तक के लिए जारी की है। कुछ जिलों खासकर ग्रुप ए कैटेगरी में शामिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई। सोनीपत के डीसी ललित सिवाच ने स्पष्ट किया है कि सरकार के इन आदेशों के बारे में रविवार दोपहर 12 बजे आगे जिलास्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला जिलों के लिए नई गाइडलाइन :

  • इन जिलों में सभी सिनेमा हॉल बंद रहेंगे।
  • मार्केट-मॉल शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे।
  • खिलाड़ियों के अलावा तमाम लोगों के लिए स्विमिंग पूल बंद।
  • बार और रेस्टोरेंट में सीटिंग कैपेसिटी के 50% तक लोग ही बैठा सकेंगे।
  • जरूरत की चीजों के अलावा तमाम ऑफिसों में 50% हाजिरी की सलाह दी गई।

राज्य में “नो मास्क-नो सर्विस” का सख्ती से होगा पालन

कोरोना के मद्देनजर सरकारा ने प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर, आंगनबाड़ी, क्रेच को बंद करने का आदेश दिया है। गैर सरकारी संगठनों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को जनता में मास्क वितरित करने की सलाह दी है। राज्य में “नो मास्क-नो सर्विस” का सख्ती से पालन किया जाएगा।

कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए संख्या निर्धारित
राज्य के सभी जिलों में होने वाले पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सरकार ने शामिल होने वालों की संख्या निर्धारित कर दी है। अब अगले आदेशों तक अंतिम संस्कार में 50 और विवाह में मात्र 100 व्यक्तियों से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309