Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

निधि खरे समेत 6 IAS को मुख्य सचिव पद में मिल गया प्रमोशन, सुखदेव सिंह 2024 में होंगे रिटायर

0 591

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

अभी छह IAS को देना होगा सचिव स्तर पर प्रमोशन

अगले तीन साल में रिटायर होंगे 14 आईएएस
वर्तमान सरकार तक सुखदेव सिंह का रहना तय

निधि खरे को मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन देने के बाद अब राज्य में 11 आईएएस मुख्य सचिव रैंक के हो गए. हालांकि निधि खरे समेत अभी पांच आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसलिए इसका अधिक प्रभाव झारखंड पर नहीं पड़ेगा. सरकार के पास अधिक समस्या 2006 के छह आईएएस को सचिव स्तर पर प्रमोशन देने का है, क्योंकि जैसे ही इन्हें सचिव स्तर पर प्रमोशन दिया जाएगा,

- Advertisement -

Union Govt Additional Secretary Nidhi Khare IAS asks states to ensure  availability of essential commodities, Jharkhand News Samacharउन्हें सचिव स्तर के पद पर पोस्टिंग भी देनी होगी. कमीश्नर का पद भी सचिव स्तर का ही होता है. चूंकि वर्तमान में करीब सभी विभागों में सचिव भी हैं और सभी प्रमंडलों में कमीश्नर भी हैं. जिसमें कई विभाग के सचिव पद पर मुख्य सचिव स्तर के आईएएस विराजमान हैं. संभवत : इस कारण से फिलहाल सचिव स्तर का प्रमोशन को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. मगर इन्हें जल्द प्रमोशन देना भी सरकार के लिए बाध्यता होगी. सरकार किसी भी समय भी इन्हें प्रमोशन दे मगर वह 1 जनवरी (भूतलक्षी प्रभाव) से  मान्य होगा. सचिव स्तर पर प्रमोशन के लिए रांची  के डीसी रहे मनोज कुमार, विप्रा भाल सहित छह आईएएस कतार में हैं.

अगले तीन सालों रिटायर होंगे 14 आईएएस 
  • इंदुशेखर चतुर्वेदी                           31-10-2022
  • केके खंडेलवाल                            31-7-2022
  • एनएन सिन्हा                                31-7-2024
  • सुखदेव सिंह                                31-3-2024
  • अरुण कुमार सिंह                         31-12-2023
  • एल खिंयाग्ते                                 31-10-2024
  • एसकेजी रहाटे                             30-4-2024
  • अमरेंद्र प्रताप सिंह                        30-11-2023
  • राजीव अरुण एक्का                      30-3-2024
  • सुरेंद्र सिंह                                   30-6-2024
  • जटाशंकर चौधरी                         31-01-2023
  • चितरंजन कुमार                          31-12-2021(राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी)
  • राजेश कुमार पाठक                   31-05-2022
UP govt transfers 13 more IAS officers - Hindustan Timesहर साल में आईएएस को प्रमोशन देना है तय
चूंकि हर वर्ष कम से कम एक और अधिक से अधिक दो सचिव एवं मुख्य सचिव स्तर के आईएएस सेवानिवृत्त हो जाते हैं., इसलिए हर साल बैच के हिसाब से कम से कम एक आईएएस को मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन देना है. इसलिए निधि खरे का प्रमोशन रूटीन ही है.  निधि खरे को सीएएस स्तर में प्रमोशन मिलने के बाद अब राज्य में झारखंड कैडर के 11 आईएएस मुख्य सचिव रैंक के हो गए. फिलहाल 11 में पांच आईएएस अभी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. जिसमें मुख्य सचिव स्तर के आईएस केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा, इंदू शेखर चतुर्वेदी, मुखामित सिंह भाटिया, और अलका तिवारी शामिल हैं. अब इसमें एक और नाम अलका तिवारी का जुड़ गया जिन्हें मुख्य सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गयी है.
झारखंड में पदस्थापित छह आईएएस हैं अभी सीएस स्तर के
झारखंड में पहले से मुख्य सचिव स्तर के छह आईएएस हैं. जिसमें सुखदेव सिंह, एपी सिंह, शैलेश कुमार सिन्हा, अरूण कुमार सिंह, केके खंडेलवाल, एल ख्यांगते आदि शामिल हैं.
सुखदेव सिंह 2024 में होंगे सेवानिवृत
सुखदेव सिंह एक अप्रैल 2020 में वर्तमान हेमंत सरकार ने डीके तिवारी के सेवानिवृत होने के बाद राज्य का मुख्य सचिव बनाया था. सुखदेव सिंह 2024 को सेवानिवृत होंगे. यहां भी बतातें चलें कि 2024 में झारखंड विधानसभा का नया चुनाव भी होगा. यानि की वर्तमान सरकार तक सुखदेव सिंह का रहना तय है. इसके बाद ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309