कोरोना ब्लास्ट राज्य में 1000 पार नए केस: हेमंत सरकार झारखंड में लगा सकती है लॉकडाउन, फैसला 7 जनवरी को
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड में अगले 15 दिनों तक कोरोना के मामले ज्यादा बढ़ेंगे यानी 15 जनवरी तक विशेष रूप से एहतियात बरतने की जरूरत है.
झारखंड में लगेगा लॉकडाउन ? रांची सहित 6 जिलों में कोरोना ब्लास्ट, हेमंत सरकार लेगी जल्द बड़ा फैसला
पिछले 24 घंटों में ही राज्य में कुल 1007 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये जिनमें 495 लोग रांची से हैं. इनके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 123, धनबाद में 113, पश्चिमी सिंहभूम में 53, कोडरमा में 47 और बोकारो तथा हजारीबाग में 43-43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.
साल के पहले दिन झारखंड में कोरोना का विस्फोट: 7 माह बाद राज्य में हजार पार नए केस, सिर्फ रांची में 495 पॉजिटिव
झारखंड में कोरोना विस्फोट के कारण सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर से ऑनलाइन पढ़ाई होगी. ऑफलाइन पढ़ाई बंद कर दी जायेगी. स्कूली बच्चों को ऑनलाइन क्लास के लिए डिजिटल कंटेंट दिया जायेगा. कोरोना के यकायक बढ़े मामलों को देखते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में ये निर्णय ले सकती है. कोरोना की भयावहता नहीं थमी, तो सरकार इस पर नियंत्रण के लिए और सख्ती बढ़ा सकती है और लॉकडाउन पर फिर से विचार कर सकती है.
- Advertisement -
आपको बता दें कि झारखंड में फिलहाल छठी से 12वीं तक के स्कूल ऑफलाइन हैं. बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि अन्य बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है. हाल के दिनों में राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से एक बार फिर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने की नौबत आ गयी है. ऑफलाइन पढ़ाई बंद कर ऑनलाइन शुरू करने का निर्देश सरकार दे सकती है.
कोरोना का कहर और मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा के बीच राज्य की हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर विचार कर सकती है, ताकि इनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो. अगर कोरोना की भयावहता नहीं थमी, तो इनकी भी ऑफलाइन पढ़ाई स्थगित करने पर सरकार विचार कर सकती है.
उधर, क्लास छह से 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर निर्देश दे सकती है. आपको बता दें कि नौवीं से 12वीं तक की ऑफलाइन क्लास छह अगस्त 2021 से शुरू की गयी थी, जबकि छठी से आठवीं तक की ऑफलाइन क्लास 24 सितंबर से शुरू हुई थी. प्ले स्कूल और पहली से पांचवीं तक की क्लास और इससे नीचे की क्लास में ऑफलाइन पढ़ाई 17 मार्च 2020 से ही बंद है.
क्या झारखंड में एक बार और लॉकडाउन लगा दिया जाएगा ? ये सवाल प्रदेश के लोगों के मन में आ रहा है. दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि झारखंड में शनिवार को नये वर्ष की पहली तारीख को कोरोना संक्रमण के 1007 मामले सामने आये. आधिकारिक प्रवक्ता ने देर रात्रि बताया कि राज्य में शनिवार यानी साल की पहली तारीख को कुल रिकार्ड 1007 कोविड संक्रमित मिले जिनमें अकेले राज्य की राजधानी रांची के ही 495 मरीज हैं.
इससे पूर्व की बात करें तो 31 दिसंबर को झारखंड में रांची के 327 मामलों को लेकर कुल 753 कोरोना संक्रमित लोग मिले थे. इससे पूर्व राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 30 दिसंबर को उस समय उफान आ गया जब राज्य में एकाएक 482 लोग संक्रमित पाये गये जिनमें अकेले रांची के 246 मरीज शामिल हैं.
झारखंड सरकार द्वारा बीती रात जारी कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में बताया गया है कि राज्य में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है और सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही राज्य में कुल 1007 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये जिनमें 495 लोग रांची से हैं. इनके अलावा 1 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम में 123, धनबाद में 113, पश्चिमी सिंहभूम में 53, कोडरमा में 47 और बोकारो तथा हजारीबाग में 43-43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI