यहां कोई राष्ट्रपति शासन थोड़े ही है जो राज्यपाल के सुझाव पर तत्काल एक्शन हो : कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
रांची पुलिस द्वारा रांची हिंसा को लेकर लगाए गए पोस्टर और बाद में उसे हटाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. ठाकुर ने कहा कि रांची हिंसा दुखद रहा. हमारा प्रयास पहले शांति व्यवस्था बरकरार रखना है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के सुझाव पर तत्काल एक्शन ठीक नहीं था. यहां कोई राष्ट्रपति शासन नहीं है जो राज्यपाल के आदेश का तुरंत पालन हो. यहां पर एक चुनी हुई सरकार है.सरकार ने पूरे घटनाक्रम के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए था.

- Advertisement -
इधर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव ने अपने पुलिस सेवा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जहां तक भीड़ पर गोली चलाने का मामला है तो कभी-कभी पुलिस वक्त के परिस्थिति और हालात के आकलन के बाद ही ऐसा कदम कदम उठाती है. वे बातें पुलिस मैनुअल और किताबों में लिखी नहीं होती है. उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह मामला राइट टू प्राइवेसी एक्ट का बनता है लिहाजा पुलिस प्रशासन ने पोस्टर नहीं लगाया.
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची