Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में ‘निर्भया’ जैसी दिल दहलाने वाली दरिंदगी : सड़क पर सो रही नाबालिग का अपहरण कर चलती कार में हैवानों ने किया गैगरेप, सोती रही पुलिस

0 483

CRIME DESK, NATION EXPRESS, ओरमांझी (RANCHI)

HIGHLIGHTS: 

कार में बच्ची को लेकर आरोपी घूमते रहें एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र पुलिस नहीं लगी भनक

ओरमांझी में दिया घटना को अंजाम,फिर फरार हो गए सभी आरोपी

चारों आरोपी सीसीटीवी में कैद, आरोपियों की गिरफ्तारी को एसआईटी का हुआ गठन

झारखंड की राजधानी में कुछ दरिंदों ने दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।

इस मामले की जानकारी के लिए ओरमांझी थानेदार आलोक सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में कार सवार चार मनचलों ने मंगलवार देर रात एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 12 वर्षीया नाबालिग को रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि देर रात पंचायत सचिवालय के पास नाबालिग सड़क के किनारे सो रही थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर कार में लेकर वहां से निकल गए।

- Advertisement -

काफी देर तक कार में इधर-उधर घूमने के बाद आरोपियों ने ओरमांझी इलाके में स्थित आनंदी बगीचा के पास सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने कुछ दूरी पर बच्ची को सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आरोपियों का चेहरा पुलिस को मिल गया है। फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार का डिटेल निकाल रही है, ताकि आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाए।

मध्य प्रदेश में महिला के साथ गैंगरेप, रात भर तड़पती रही, सुबह पुलिस ने  पहुंचाया अस्पताल

नाबालिग को ऐसे किया किडनैप

ओरमांझी इलाके में स्थित पंचायत सचिवालय के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पता चला कि पहली बार आरोपी कार से गुजर रहे थे, तो नाबालिग को देखने के बाद आगे बढ़ गए थे। कुछ देर के बाद सभी आरोपी वापस वहां पहुंचे और नाबालिग को उठाकर ले गए।

एसएसपी ने गठित की एसआइटी 

इस कांड का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gwalior 15 Year Old Girl Gang Rape Case | Gwalior (Bhanwarpura) | ग्वालियर  में मां-पिता पर कट्‌टा तानकर नाबालिग से गैंगरेप: परिवार बोला- हम बदमाशों के  आगे गिड़गिड़ाते ...

रिंग रोड और कई थाना क्षेत्रों में घूमते रहे आरोपी, नहीं लगी भनक

सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रिंग रोड़ और कई थाना क्षेत्र में कार से घूमते रहें लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।रिंग रोड और हर थाना क्षेत्र में रात भर गश्ती वाहन में पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। ओरमांझी थाना की पुलिस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। इस वजह से थानेदार के द्वारा वरीय अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना देर से दी गई।

Report By :- ADITI PANDIT / PRITI PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, ओरमांझी (RANCHI)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309