यूनियन बैंक का असिस्टेंट मैनेजर निकला दहेज का लालची : मेहंदी का रंग फीका भी नहीं हुआ कि दहेज की बलि चढ़ा दी गई दुल्हन, पति फरार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अभी हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी, सुसराल में फंदे से लटकी मिली नई नवेली दुल्हन
लड़की के परिजन बोर्ड के साथ पोस्टमार्टम करवाना चाहते है ताकि निष्पक्ष रिपोर्ट मिल सके।
शादी के बाद से दहेज और पति के अवैध रिश्ते की वजह से विवाद चल रहा था
घर में पति-पत्नी में विवाद बढ़ा और पति देवेश कुमार रंजन ( यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है) ने विवाहिता की हत्या कर शव को दुपट्टे के सहारे खिड़की में लटका दिया और घर छोड़ फरार हो गया
मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है.
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए पूजा को प्रताड़ित कर यातनाएं देने लगे. ससुराल वालों ने 25 लाख कॅश और दो फ्लैट की मांग की. बहन की खातिर उनकी मांग को पूरा कर दिया था. लेकिन पूजा के ससुराल वाले की मांग बढ़ती गई और पूजा के नाम से दो फ्लैट को उसका पति देवेश कुमार रंजन अपने नाम से करवाने के लिए दबाव बनाने लगा
- Advertisement -
6 महीने ही हुए थे पूरे कि दहेज की वेदी पर दुल्हन की बलि दे दी गई. उसके माता-पिता की आंखों के आंसू थम नहीं रहे. बड़ी लाड़-प्यार से पालने के बाद 4 दिसंबर 2023 को पहले ही दान-दहेज और हिंदू रीति-रिवाज से उसके माता-पिता ने धूमधाम से शादी की थी. लेकिन, दहेज लोलुप ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया. इस सूचना के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया.

वही पति देवेश कुमार रंजन जो यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है घर छोड़कर फरार हो गये, मृत नवविवाहिता गुजरात के प्रसिद्ध बिजनेसमैन बैद्यनाथ पासवान की 24 वर्षीय बेटी पूजा पासवान बताई गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पंडरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेजा, पोस्टमार्टम के दौरान उसके पिता गुजरात के प्रसिद्ध बिजनेसमैन बैद्यनाथ पासवान ने बताया कि पिछले वर्ष 4 दिसंबर 2023 को उनके द्वारा अपनी पुत्री पूजा की शादी रांची के सूर्य पूरी रोड हेसल रांची के रहने वाले और झारखंड राज्य खाद्य आयोग के उपनिदेशक कल्याण सदस्य आर के रंजन के पुत्र देवेश कुमार रंजन (यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है और वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पोस्टेड है) के साथ की गई थी.
सुनें क्या बोले मृतिका पूजा के पिता और ससुर
https://youtu.be/nAGvD5SsqqY
पूजा के पिता बैद्यनाथ पासवान ने खोले कई राज़
पिता ने बताया कि छह महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता पूजा पासवान का दुखद अंत हम सभी को रूला गया। वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। इस बात की खबर जैसे ही हमे मिली पैरों तले से जमीन ही खिसक गई पूरे घर में तहलका और कोहराम मच गया,। हम लोग भागे-भागे रांची पहुंचे। मेरी बेटी पूजा का ससुराल राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल में है। उसके ससुर आरके रंजन सरकारी अधिकारी हैं। वहीं पूजा का पति देवेश कुमार रंजन यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। वह उत्तर प्रदेश के सहारणपुर में पोस्टेड है। देवेश कुमार रंजन को अपनी बिटिया की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुये पूजा के पिता बैद्यनाथ पासवान कई राज खोल गये। बकौल बैद्यनाथ, ”अभी छह महीने पहले ही 22 लाख कैश और एक चार पहिया दहेज में देकर बिटिया की शादी की थी, पर उसके ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी। पूजा से फ्लैट की डिमांड कर रहे थे। दामाद देवेश कुमार रंजन गड़बड़ निकला। उसका टांका एक अन्य औरत से है। रंगे हाथ वो पकड़ा भी गया था। तब भी उसे बहुत समझाये और मेलजोल से रहने को बोले, पर वो सुधरा नहीं और राह में कांटा बनी मेरी बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया।”
ससुर आरके रंजन ने कहा – कब कैसे क्या हुआ नहीं बता सकता
वहीं, पूजा के ससुर आरके रंजन ने कहा कि मेरी बड़ी बहू को बच्चा होने वाला था, इस वजह से बहू को यहां बुलाया था। वो खाना नहीं बनाना जानती थी और ना बनाती थी, इस बात को लेकर टसल होते रहता था। बीती रात मना करने के बावजूद वो ऊपर अकेली सोने चली गई, फिर कब कैसे क्या हुआ, इस बारे में नहीं बता सकता। पूजा की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची पंडरा पुलिस पूजा की लाश को अपने कब्जे में कर लिया। अब पुलिस को उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर का दो बच्चो की माँ के साथ था अवैध संबध
पूजा और देवेश का विवाह 4 दिसंबर 2023 को बिहार के छपरा में हुआ था, बताया जा रहा है यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर देवेश कुमार रंजन का पराई औरत के साथ अवैध संबंध चल रहा था, दोनों का अवैध संबंध कई सालों से चल रहा था, पराई औरत उत्तर प्रदेश के बनारस शहर के रहने वाली है अपने सूत्रों की माने तो जिस औरत के साथ यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर देवेश कुमार रंजन का अवैध संबंध चल रहा था उसके पति भी यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में ही किसी बड़े पोस्ट पर तैनात थे लेकिन कोरोना में उनकी मृत्यु हो जाने के बाद वह बिल्कुल अकेली हो गई थी, उसे पराई औरत के दो बच्चे भी है,

जब पूजा और देवेश की शादी हो रही थी तो वह औरत भी उसे शादी में शामिल थी लेकिन 9 विवाहित पूजा को यह बतलाया गया कि वह देवेश का दोस्त है उसके परिवार वालों ने उसके संबंध के बारे में जानकारी रहते हुए यह बात नहीं नवेली दुल्हन से छुपा लिया ताकि शादी के बाद दोनों के बीच कोई दिक्कत ना हो देवेश कुमार रंजन जो यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है वह हमेशा अपनी पत्नी को प्यार से ही सही लेकिन कहता था कि तुम्हारा नाम से जो फ्लैट है उसे मेरे नाम से कब करोगी, आज पड़ोस को लोग बता रहे हैं की देवेश कुमार रंजन के बड़े भाई की पत्नी को बच्चा होने वाला था जिसके लिए देवेश रांची आया हुआ था और तीन चार दिन से लगातार रात में पति देवेश कुमार रंजन-पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था,

आज विवाद इतना बढ़ गया कि नव विवाहित पूजा को मौत को गले लगाना पड़ा, सूत्रों के अनुसार जब पूजा ने फांसी का फंदा लगाया तो उसका पैर जमीन पर ही था लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि उसके पति देवेश ने ही अपनी पत्नी का गला दबाकर मार डाला क्योंकि जब से पूजा की मौत हुई है उसका पति देवेश कुमार रंजन फरार बताया जा रहा है,
Report By :- AAKNSHA DUBEY / PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI