यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर का दो बच्चो की माँ के साथ था अवैध संबध : पत्नी का गला दबा कर सुला दिया हमेशा के लिए मौत की नींद, खुद हो गया फरार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
छह महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता पूजा पासवान का दुखद अंत सबको रूला गया। वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। इस बात का शोर मचने पर तहलका मच गया। पूजा के मायके वाले भागे-भागे रांची पहुंचे। पूजा का ससुराल राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल में है। उसके ससुर आरके रंजन सरकारी अधिकारी हैं। वहीं पूजा का पति देवेश कुमार रंजन यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। वह उत्तर प्रदेश के सहारणपुर में पोस्टेड है। देवेश कुमार रंजन को अपनी बिटिया की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुये पूजा के पिता बैद्यनाथ पासवान कई राज खोल गये। बकौल बैद्यनाथ, ”अभी छह महीने पहले ही 22 लाख कैश और एक चार पहिया दहेज में देकर बिटिया की शादी की थी, पर उसके ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी। पूजा से फ्लैट की डिमांड कर रहे थे। दामाद देवेश कुमार रंजन गड़बड़ निकला। उसका टांका एक अन्य औरत से है। रंगे हाथ वो पकड़ा भी गया था। तब भी उसे बहुत समझाये और मेलजोल से रहने को बोले, पर वो सुधरा नहीं और राह में कांटा बनी मेरी बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया।”
- Advertisement -

वहीं, पूजा के ससुर आरके रंजन ने कहा कि मेरी बड़ी बहू को बच्चा होने वाला था, इस वजह से बहू को यहां बुलाया था। वो खाना नहीं बनाना जानती थी और ना बनाती थी, इस बात को लेकर टसल होते रहता था। बीती रात मना करने के बावजूद वो ऊपर अकेली सोने चली गई, फिर कब कैसे क्या हुआ, इस बारे में नहीं बता सकता। पूजा की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची पंडरा पुलिस पूजा की लाश को अपने कब्जे में कर लिया। अब पुलिस को उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पूजा और देवेश का विवाह 4 दिसंबर 2023 को बिहार के छपरा में हुआ था, बताया जा रहा है यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर देवेश कुमार रंजन का पराई औरत के साथ अवैध संबंध चल रहा था, दोनों का अवैध संबंध कई सालों से चल रहा था, पराई औरत उत्तर प्रदेश के बनारस शहर के रहने वाली है अपने सूत्रों की माने तो जिस औरत के साथ यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर देवेश कुमार रंजन का अवैध संबंध चल रहा था उसके पति भी यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में ही किसी बड़े पोस्ट पर तैनात थे लेकिन कोरोना में उनकी मृत्यु हो जाने के बाद वह बिल्कुल अकेली हो गई थी, उसे पराई औरत के दो बच्चे भी है,

जब पूजा और देवेश की शादी हो रही थी तो वह औरत भी उसे शादी में शामिल थी लेकिन 9 विवाहित पूजा को यह बतलाया गया कि वह देवेश का दोस्त है उसके परिवार वालों ने उसके संबंध के बारे में जानकारी रहते हुए यह बात नहीं नवेली दुल्हन से छुपा लिया ताकि शादी के बाद दोनों के बीच कोई दिक्कत ना हो देवेश कुमार रंजन जो यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है वह हमेशा अपनी पत्नी को प्यार से ही सही लेकिन कहता था कि तुम्हारा नाम से जो फ्लैट है उसे मेरे नाम से कब करोगी, आज पड़ोस को लोग बता रहे हैं की देवेश कुमार रंजन के बड़े भाई की पत्नी को बच्चा होने वाला था जिसके लिए देवेश रांची आया हुआ था और तीन चार दिन से लगातार रात में पति देवेश कुमार रंजन-पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था,
आज विवाद इतना बढ़ गया कि नव विवाहित पूजा को मौत को गले लगाना पड़ा, सूत्रों के अनुसार जब पूजा ने फांसी का फंदा लगाया तो उसका पैर जमीन पर ही था लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि उसके पति देवेश ने ही अपनी पत्नी का गला दबाकर मार डाला क्योंकि जब से पूजा की मौत हुई है उसका पति देवेश कुमार रंजन फरार बताया जा रहा है,
Report By :- ANAMIKA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI