Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दर्द की गोली समझकर हेडफोन निगल गई लड़की, फिर पेट से आने लगी म्यूज़िक की आवाज़

0 432

NEWS DESK, NATION EXPRESS, New Delhi

कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आपने गलती से कुछ की जगह कुछ खा लिया हो. बाद में इस बात का एहसास होने पर अपनी बेवकूफी पर आपको हंसी भी आई होगी. हालांकि अमेरिका (United States News) के वॉशिंगटन (Washington) में रहने वाली एक लड़की के साथ जो हुआ, वो काफी अजीबोगरीब (Weird Incident) था. लड़की ने पेनकिलर टैबलेट (Woman Swallowed Headphone) की जगह कान में लगाने वाले एयरपॉड को भी निगल लिया.

Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मैसाच्युसेट्स में रहने वाली लड़की कार्ली के साथ हुई. बिस्तर पर लेटे हुए उसने हाथ में पानी लेकर दर्दनाशक दवा के बजाय अपना एयरपॉड निगल लिया. हालांकि उसे इस बात का एहसास उसी वक्त हुआ कि जो कुछ भी उसने निगला है, वो पेनकिलर तो नहीं है. उसने गल से उसे बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

- Advertisement -

awesome girl whatsapp dp | Forever living products, Best in ear headphones,  The cureपेट से आने लगी म्यूज़िक की आवाज़

कार्ली के मुताबिक घटना 5 नवंबर को तब हुई, जब वो अपनी एक दोस्त के यहां रुकी हुई थी. वहीं बिस्तर पर लेटे-लेटे लड़की ने हेडफोन निगल लिया. वहां से लौटते वक्त जब उसे हेडफोन का लेफ्ट सेट नहीं मिलने लगा, तो उसने लोकेशन सर्च करनी शुरू कर दी. दिलचस्प बात ये थी कि एयरपॉड की लोकेशन लगातार उसके साथ ही दिख रही थी. कार्ली ने जब Find My Airpod म्यूज़िक चलाया, तो उसकी आवाज़ लड़की को पेट के अंदर से आती सुनाई दी.

गनीमत रही कि बाहर आ गया फोन

जब महिला ने 2 दिन बाद फिर से एयरपॉड की लोकेशन जाननी चाही, तो वो ऑफ बता रहा था और उसकी लोकेशन भी नहीं डिटेक्ट हो रहा था. इसके बाद महिला ने एक्स-रे करवाकर जानना चाहा कि उसका कोई ऑर्गन डैमेज तो नहीं हुआ है ? कार्ली के अंग सही सलामत थे और हेडफोन नेचुरल तरीके से ही शरीर से बाहर आ चुका था. इस घटना के बाद लोगों ने उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट देने शुरू कर दिए. एक शख्स ने मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा- आपने पेनकिलर को कान में तो नहीं डाल लिया? हालांकि महिला वीडियो में काफी घबराई हुई दिख रही थी.

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, New Delhi

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309