Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दूल्हा बनने के सपनों पर फिर गया पानी : युवक ने पुलिस को सुनाई दर्द – ए- दिल की दास्तां, साहब मुझसे अब कौन करेगा शादी, मैं कैसे दूल्हा बनूंगा

0 466

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कैमूर (BIHAR)

हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था..डॉक्टर ने नसबंदी कर दी:बोला-अब मैं दूल्हा कैसे बनूंगा, कौन करेगा मुझसे शादी; डॉक्टर पर FIR की मांग

कैमूर में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गए 30 साल के युवक की डॉक्टर ने नसबंदी कर दी। डॉक्टर ने खुद ऑपरेशन के बाद उसके परिवार से कहा कि नसबंदी कर दी है। हाइड्रोसील का ऑपरेशन प्राइवेट में करवा लेना। पीड़ित युवक का कहना है कि अब मुझसे कौन शादी करेगा। मैं कैसे दूल्हा बनूंगा। परिवार ने डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग की है। इधर, अस्पताल ने विभागीय जांच की बाद कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

- Advertisement -

मामला चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां भर्ती युवक का कहना है कि वो यहां पर हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आया था, लेकिन डॉक्टरों ने दिया नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया। युवक शादीशुदा भी नहीं है। अब परिवार को चिंता सता रही है कि उसकी शादी कैसे होगी। मामला  देर रात का है।

बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ता युवक के परिवार को अस्पताल लेकर आई थी।

ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि नसबंदी का ऑपरेशन कर दिए हैं। हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में पैसा है तो लेकर जाओ, जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के इस लापरवाही से पूरा परिवार परेशान हैं और परिवार के लोग चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

मनक्का यादव ने न्याय की गुहार लगाई।

हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना चाहता था

पीड़ित युवक गरीब परिवार से होने के कारण आशा के सहयोग से सरकारी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना चाहता था। अब उसके दूल्हा बनने के सपनों पर भी पानी फिर गया। इससे युवक काफी परेशान है।

पीड़ित चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव के राम दहिन सिंह यादव का बेटा मनक्का यादव (30) है। मनक्का यादव ने बताया कि हमारा हाइड्रोसील बढ़ गया था। जिसका आपरेशन कराने के लिए हम सरकारी अस्पताल में आए थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आया था।

पिता बोले- हम लोगों को अब न्याय चाहिए

पीड़ित के पिता बताते हैं हाइड्रोसील इसका बड़ा हुआ था। हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए सरकारी अस्पताल में हम लोग आए थे। लेकिन यहां पर डॉक्टरों द्वारा हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने की जगह नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया गया।

आपरेशन से पहले किसी ने नहीं पूछा। हम लोगों को अब न्याय चाहिए। चैनपुर थाने को सूचना दे दिए हैं। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर के एमआईएस डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। अब विभागीय जांच कराई जाएगी।

Report By :- SAPNA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कैमूर (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309