NEWS DESK, NATION EXPRESS, गढ़वा
पुलिस को महंगी पड़ी बाइक की चेकिंग
जिले में पुलिस जवान को बाइक की चेकिंग करनी महंगी पड़ गयी। इस दौरान हुए हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गयी। मिली खबर के अनुसार शहर के भिखही मोड के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच बाइक पर सवार होकर आ रहे युवकों को पुलिसकर्मी रोकने लगे। खबर के अनुसार इसी घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें से एक बाइक सवार की मौत सदर अस्पताल में हो गयी। जबकि दो अन्य की इलाज चल रहा है।
- Advertisement -
पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को सदर थाना के सामने दो पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन के आवश्यक कागजात नहीं होने तथा बगैर हेलमेट के वाहन चलाने के आरोप में 35 मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त वाहन चालकों से फाइन की राशि लेकर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शहर में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में प्रभावित लोगों ने कहा कि अन्य जगहों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ऑन स्पॉट फाइन कर वाहन छोड़ देती है। लेकिन यहां वाहन को जब्त कर लिया जाता है। इसके बाद लंबी लाइन लगाकर फाइन भरना होता है।
इस संबंध में गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी ने कहा कि आदमी की कमी के कारण ऑन स्पॉट फाइन काटने में थोड़ी परेशानी हो रही है। वे इसकी भी व्यवस्था करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए लोगों की जान प्यारी है। इसे बचाने के लिए थोड़ी सख्ती भी करनी पड़ेगी तो वे करेंगी। उन्होंने कहा कि अभी भी बिना हेलमेट के बाइक पकड़े जाने पर पास में बैठे अधिकारी के पास फाइन देकर लोग बाइक छुड़ा ले जा रहे हैं।
Report By :- SHIVANI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गढ़वा